भीनमाल में नए उपखंड अधिकारी ने संभाला कार्यभार, कार्यालय कर्मियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश
सर्कल न्यूज नेटवर्क भीनमाल। भीनमाल उपखंड कार्यालय में गुरुवार को नए उपखंड अधिकारी (एसडीएम) के रूप में रामलाल मीणा ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद ही वे पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए और कार्यालय परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए प्रशासनिक कामकाज की विस्तृत जानकारी ली।
मोहित कासनिया की जगह संभाली कमान गौरतलब है कि इससे पूर्व यहां आईएएस अधिकारी मोहित कासनिया उपखंड अधिकारी के पद पर सेवाएं दे रहे थे। उनके स्थानांतरण के बाद अब राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रामलाल मीणा ने भीनमाल उपखंड की कमान संभाली है। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान कार्यालय के कर्मचारियों व अधीनस्थ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
अधिकारियों और कर्मियों के साथ की परिचयात्मक बैठक कुर्सी संभालने के बाद एसडीएम मीणा ने उपखंड कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया और कार्मिकों के साथ आवश्यक बैठक की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उपखंड क्षेत्र में आमजन, किसानों और गरीब तबके से जुड़े कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर रखा जाएगा। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर कार्य किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने के भी कड़े निर्देश दिए।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां