Homeसांचौरभाजपा का 'मिशन बूथ': सांचोर में मुकेश खंडेलवाल को मिली कमान, जालोर...

भाजपा का ‘मिशन बूथ’: सांचोर में मुकेश खंडेलवाल को मिली कमान, जालोर की पांचों विधानसभाओं के लिए प्रभारियों का ऐलान

Published on

जालोर: भारतीय जनता पार्टी ने आने वाले समय में संगठन को और अधिक धारदार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार, जालोर भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने जिले की पांचों विधानसभाओं के लिए संगठन प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्तियां जालोर की प्रत्येक विधानसभा के हर बूथ को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लक्ष्य के साथ की गई हैं।

जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने जिला संगठन प्रभारी महेंद्र मेघवाल और जिला सह-संगठन प्रभारी जगदीश देवासी के साथ गहन चर्चा और विचार-विमर्श के बाद इन नामों पर मुहर लगाई है। पार्टी ने अनुभवी और जमीनी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए सांगठनिक ढांचे को नई ऊर्जा दी है।


सांचोर की जिम्मेदारी: मुकेश कुमार खंडेलवाल का व्यक्तित्व और अनुभव

इस फेरबदल में सांचोर विधानसभा के लिए मुकेश कुमार खंडेलवाल को प्रभारी बनाए जाने को पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है।

मुकेश कुमार खंडेलवाल का व्यक्तित्व भाजपा और संघ की कार्यपद्धति के समन्वय का एक उत्तम उदाहरण है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा से गहराई से जुड़े रहे हैं। उनकी शिक्षा और संघ की दीक्षा ने उन्हें एक अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में गढ़ा है, यही कारण है कि समय-समय पर संघ और संगठन द्वारा उन्हें महत्वपूर्ण और कठिन जिम्मेदारियां सौंपी जाती रही हैं।

मुकेश कुमार खंडेलवाल के व्यक्तित्व का सबसे सशक्त पहलू उनका सरल और साधारण स्वभाव है। वे जमीन से जुड़े हुए नेता हैं और साधारण परिवारिक पृष्ठभूमि से आते हैं। उनकी निष्ठा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे लंबे समय तक भाजपा जिला संगठन मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। संगठन के कामकाज के अलावा, वे सामाजिक सरोकारों में भी निरंतर सक्रिय रहते हैं। वे अपना एक एनजीओ चलाते हैं, जो पूरी तरह से दानदाताओं के सहयोग पर आधारित है, इसमें वे सरकारी मदद के बजाय समाज के सहयोग से जनसेवा का कार्य करते हैं। सांचोर विधानसभा में उनकी नियुक्ति को संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।


विधानसभा अनुसार प्रभारियों की सूची:

भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित द्वारा घोषित सूची इस प्रकार है:

  • जालोर विधानसभा: भूपेंद्र देवासी
  • सांचोर विधानसभा: मुकेश कुमार खंडेलवाल
  • रानीवाड़ा विधानसभा: केराराम चौधरी (जिला उपाध्यक्ष)
  • भीनमाल विधानसभा: मंगल सिंह सिराणा
  • आहोर विधानसभा: पुखराज राजपुरोहित विराणा

संगठन के जानकारों का मानना है कि इन प्रभारियों की नियुक्ति से न केवल कार्यकर्ताओं में नया उत्साह संचार होगा, बल्कि बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ और अधिक मजबूत होगी।


Circle News Network

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

नशा मुक्त समाज की ओर एक अनूठी पहल: मालवाड़ा में सजेगी जागरूकता की अलख, युवाओं को मिलेगी नई दिशा

सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षण समिति, सामाजिक सरोकार प्रकल्प और नई किरण नशा मुक्ति केन्द्र...

मूली में गरजा किसान: 16 सितंबर को चितलवाना उपखंड पर महापड़ाव की तैयारी

अन्नदाता की सुनवाई नहीं, अकाल घोषणा और बीमा घोटाले के खिलाफ आर-पार की लड़ाई...

बिना आबादी के आरक्षण का फेर: जहां एक भी वोटर नहीं, वहां तय हो रही आरक्षित सीट!

जालोर के वरिष्ठ समाजसेवी हीराचन्द भण्डारी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व चुनाव आयोग को भेजा...