भगवा क्रांति संगठन ने काटा केक, बच्चों को दी भाटी के संघर्ष पथ पर चलने की सीख
रानीवाड़ा/जालोर: शिव विधायक और युवा नेता रविन्द्र सिंह भाटी का जन्मदिन इस बार भगवा क्रांति संगठन ने एक अनूठी और प्रेरक पहल के साथ मनाया। संगठन के संस्थापक तनुसिंह देवड़ा और उनकी टीम ने रानीवाड़ा खुर्द स्थित 'वात्सल्य धाम' पहुंचकर वहां अध्ययनरत बच्चों के बीच खुशियां बांटी।
केक काटकर मांगी लंबी उम्र की दुआ तनुसिंह देवड़ा ने वात्सल्य धाम के बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और सभी का मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने विधायक भाटी की दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संगठन के सदस्यों ने कहा कि रविन्द्र सिंह भाटी युवाओं के लिए एक आदर्श हैं और उनका जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाना ही उनके प्रति सच्ची शुभकामना है।
संघर्ष की कहानी बनी प्रेरणा जन्मदिन के जश्न के साथ-साथ यह मौका बच्चों के लिए प्रेरणा का भी रहा। तनुसिंह देवड़ा ने आश्रम के बच्चों को संबोधित करते हुए रविन्द्र सिंह भाटी के जीवन और उनके संघर्षों की कहानी सुनाई। उन्होंने बच्चों को सीख दी कि वे भी भाटी की तरह मेहनत, संघर्ष और सेवा के मार्ग का अनुसरण करें ताकि वे अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को छू सकें।

ये रहे मौजूद इस गरिमामयी कार्यक्रम में भगवा क्रांति संगठन की पूरी टीम मौजूद रही। मुख्य रूप से रेवतसिंह जाखड़ी, सरूपसिंह देवड़ा, देवेंद्रसिंह मेवानगर, इंदर सिंह पाहड़पुरा, बंटी सिंह, करण सिंह और अशोक मोदी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को सफल बनाया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां