जालेरा कलां में क्रिकेट का महासंग्राम शुरू: मेघवाल समाज हॉस्टल निर्माण समिति भी रहेगी उपस्थित, 3D (देवड़ा, देवासी और देवल) भाग लेंगे
सर्कल न्यूज़ नेटवर्क, रानीवाड़ा। खेल और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, मेघवाल क्रिकेट एसोसिएशन, रानीवाड़ा एक बार फिर क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात लेकर आया है। मेघवाल प्रीमियर लीग (MPL) का तीसरा संस्करण – MPL-3 – जालेरा कलां में शुरू होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता सिर्फ क्रिकेट का जुनून नहीं है, बल्कि युवाओं में प्रेरणा जगाने और समाज को एकजुट करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। यह तीसरी प्रतियोगिता श्री आपेश्वर महादेव खेल मैदान, जालेरा कलां (रानीवाड़ा) में आयोजित की जाएगी। जिसका उद्देश्य युवाओं को खेल से जोड़ना और सामाजिक समरसता को बढ़ाना है।

उद्घाटन समारोह: 22 अक्टूबर, सुबह 8 बजे
प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 22 अक्टूबर 2025 को सुबह 8 बजे उद्घाटन समारोह के साथ होगा। इस अवसर पर ये प्रमुख अतिथि उपस्थित रहेंगे:
| नाम | पद नाम |
| भिक्खु डॉक्टर नन्दवरों पञ्ञसिरी | महासचिव, राजस्थान बौद्ध भिक्खु संघ |
| नारायणसिंह देवल | पूर्व विधायक, रानीवाड़ा |
| अर्जुनसिंह देवड़ा | पूर्व मंत्री, राजस्थान सरकार |
| राघवेन्द्रसिंह देवड़ा | प्रधान, रानीवाड़ा |
| रमीला मेघवाल | पूर्व प्रधान, रानीवाड़ा |
| भवानीसिंह इंदा | पुलिस उपाधीक्षक, रानीवाड़ा |
| भरत सराधना | पूर्व राष्ट्रीय सचिव, NSUI |
| मंजु देवासी | सरपंच, जालेरा खुर्द |
| हमीराराम चौहान | सेवानिवृत नायब तहसीलदार |
| वीरधाराम | आरपी, CBEO कार्यालय रानीवाड़ा |
| अशोक कुमार परमार | पीईईओ, चनार |
| भागीरथ विश्नोई | प्रधानाचार्य, जालेरा कलां |
| बाबुलाल सोलंकी | ब्लॉक अध्यक्ष, अजाक |
| जगुदेवी देवासी | पंचायत समिति सदस्या |
| हेमाराम रांगी | उपसरपंच, गांग |
| संगीता मेघवाल | राष्ट्रीय खिलाड़ी, बागोड़ा |
समापन और दीपावली स्नेह मिलन समारोह: 26 अक्टूबर, दोपहर 3 बजे
MPL-3 का समापन और दीपावली स्नेह मिलन समारोह 26 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजे संतों के पावन सान्निध्य में आयोजित होगा।
संत सान्निध्य:
- 1008 गणेशनाथजी महाराज (शिव मठ, सांचौर)
- 1008 शिवनाथजी महाराज (कुसुमा मठ, मालीपुरा)
उपस्थित गणमान्य अतिथि:
| नाम | पद नाम |
| रतन देवासी | विधायक, रानीवाड़ा (मुख्य अतिथि) |
| अर्जुनसिंह देवड़ा | पूर्व मंत्री, राजस्थान सरकार (विशिष्ट अतिथि) |
| रमीला मेघवाल | पूर्व प्रधान, रानीवाड़ा (अध्यक्षता) |
| सुनिल कुमार | उपखण्ड अधिकारी, रानीवाड़ा |
| सुरेश परिहार | राजस्थान सहकारिता सेवा |
| माधाराम चौहान | अधीक्षण अभियंता, जालौर |
| दीपसिंह | थानाधिकारी, रानीवाड़ा |
| मथुराराम पराडिया | सहायक आचार्य, बांसवाड़ा |
| शास्त्री कृष्ण वाघेला | आरपी, CBEO कार्यालय, रानीवाड़ा |
| मंजु देवासी | सरपंच, जालेरा खुर्द |
| विकास सोलंकी | सरपंच, आजोदर |
| वचनाराम परमार | सरपंच, धामसीन |
| जीवाराम मेघवाल | सरपंच, आलड़ी |
| अमिया देवी परिहार | सरपंच, जोडवास |
| छगनाराम मेघवाल | पंचायत समिति सदस्य |
| चुनाराम मेघवाल | पंचायत समिति सदस्य |
| बसंती गोयल | पंचायत समिति सदस्या |
| रमीला चौहान | पंचायत समिति सदस्या |
विशेष आमंत्रण: मेघवाल समाज हॉस्टल निर्माण समिति, रानीवाड़ा।
इस तीसरी प्रतियोगिता का आयोजन मेघवाल क्रिकेट एसोसिएशन, रानीवाड़ा ने किया है, जिसमें समस्त मेघवाल समाज जालेरा कलां विनीत है। यह आयोजन खेल और मोटिवेशन के साथ-साथ समाज को जोड़ने का एक बड़ा प्रयास है।
क्रिकेट से सामाजिक प्रेरणा
मेघवाल क्रिकेट एसोसिएशन, रानीवाड़ा द्वारा आयोजित यह MPL-3 प्रतियोगिता, केवल खेल तक सीमित नहीं है। यह समाज के युवाओं को एकजुट करने, उन्हें अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व के गुणों को सिखाने का एक सशक्त माध्यम है। खिलाड़ियों और दर्शकों को संत-सान्निध्य और गणमान्य व्यक्तियों के मार्गदर्शन से जीवन में आगे बढ़ने की नई ऊर्जा मिलेगी।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां