- गुजरात SMC जिसे बता रही 'वांटेड', उसे 3 दिन पहले ही उठा लाई करड़ा पुलिस; ड्रग्स रैकेट में बड़ा खुलासा
- खाकी का एक्शन: ट्रेन से ड्रग्स सप्लाई करने आए 3 तस्कर चढ़े हत्थे, मुख्य सरगना सुरेश विश्नोई का भी लगा सुराग
गुजरात और राजस्थान के बीच चल रहे नशे के काले कारोबार पर स्टेट मॉनिटरिंग सेल (SMC) ने अब तक की सबसे बड़ी चोट की है। मेहसाणा रेलवे स्टेशन के पास माल गोदाम रोड पर 19 और 20 नवंबर की दरमियानी रात को दी गई दबिश में 10 लाख रुपये से अधिक की 'मेथाम्फેટાमाइन' (MD) ड्रग्स के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों आरोपी राजस्थान के करडा और बागोडा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
इस कार्रवाई में सबसे चौंकाने वाला पहलू मुख्य सरगना (सप्लायर) को लेकर सामने आया है। गुजरात पुलिस की फाइलों में जो सप्लायर आज 'वांटेड' घोषित हुआ, उसे करड़ा पुलिस तीन दिन पहले ही सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।
महसाणा में ऐसे बिछाया जाल SMC के पीआई जी.आर. रबारी और पीएसआई वी.के. राठौड़ को सूचना मिली थी कि राजस्थान से ट्रेन के जरिए ड्रग्स की बड़ी खेप लाई जा रही है। टीम ने जाल बिछाया और तीन युवकों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 108.660 ग्राम मेथाम्फेटामाइन ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10,86,600 रुपये है। इसके अलावा 4 मोबाइल, नकद और ट्रेन टिकट सहित कुल 11.18 लाख का माल जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी ( कनेक्शन): पुलिस ने मौके से जिन तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान जालोर जिला क्षेत्र के निवासियों के रूप में हुई है:
- अशोक कुमार पुत्र भाखराराम विश्नोई (मुख्य आरोपी) करडा
- जगदीश कुमार पुत्र हरिराम विश्नोई जुंजानी भीनमाल पार्टनर
- सुरेश कुमार पुत्र वीराराम विश्नोई भालनी बागोडा
बड़ा खुलासा: 'वांटेड' सप्लायर पहले से पुलिस की गिरफ्त में इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड और मुख्य सप्लायर सुरेश कुमार पुत्र मोहनलाल विश्नोई (निवासी: सेडिया गुंदाऊ, सांचौर) है। गुजरात SMC ने अपनी एफआईआर में सुरेश मोहनलाल को 'फरार' (वांटेड) दिखाया है और उसकी तलाश शुरू की है। लेकिन सर्कल न्यूज़ नेटवर्क को मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार, जालोर जिले की करड़ा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस कुख्यात तस्कर सुरेश मोहनलाल को 3 दिन पहले ही किसी अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया है। अब गुजरात पुलिस को उसे कस्टडी में लेने के लिए करडा पुलिस से संपर्क साधना होगा।
NDPS की धाराओं में मामला दर्ज आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(c), 22(c) और 29 के तहत गंभीर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह खंगाल रही है कि जालोर जिले से यह ड्रग्स गुजरात में किन-किन स्थानीय पेडलर्स को सप्लाई की जानी थी।
मुख्य हाइलाइट्स
- जब्ती: 108 ग्राम MD ड्रग्स (कीमत ₹10.86 लाख)।
- कुल मशरूका: ₹11.18 लाख।
- स्थान: महसाणा रेलवे स्टेशन, माल गोदाम रोड।
- मास्टरमाइंड: सुरेश मोहनलाल विश्नोई (गुंदाऊ) - वर्तमान में करड़ा पुलिस की गिरफ्त में।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां