सर्कल न्यूज नेटवर्क
रानीवाड़ा। 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत जेरण-देलवाड़ा में आयोजित हैंडबॉल स्पर्धा में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल रानीवाड़ा की छात्राओं ने अपने दमदार खेल के दम पर परचम लहरा दिया। विद्यालय की बेटियों ने U-14 और U-17 दोनों ही आयु वर्गों में प्रतिद्वंद्वी टीमों को पछाड़ते हुए खिताबी जीत दर्ज की। खास बात यह है कि विद्यालय की टीमों ने लगातार पांचवीं बार यह खिताब अपने नाम कर मैदान में अपनी बादशाहत को बरकरार रखा है।
कप्तानों ने संभाली कमान, कोच की रणनीति आई काम
मैदान पर U-14 टीम की कमान भावना सुथार के हाथों में रही, वहीं U-17 वर्ग में जन्नत बानो ने टीम का सफल नेतृत्व किया। दोनों कप्तानों ने आक्रामक खेल और सूझबूझ से टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के पीछे U-14 टीम प्रभारी जयश्री, U-17 टीम प्रभारी ललिता माहेश्वरी, हेड कोच नारायण राम खिलेरी एवं कोच रिजवान खान का कड़ा मार्गदर्शन व रणनीति रही, जिसकी बदौलत बालिकाओं ने लगातार पांचवीं बार ट्रॉफी उठाई।
ढोल-धमाकों के बीच हुआ स्वागत, गूंजे जयकारे
दोनों वर्गों में जीत का डंका बजाकर जब विजेता खिलाड़ी और प्रशिक्षक विद्यालय परिसर पहुंचे, तो माहौल जश्न में बदल गया। प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार की अगुवाई में विद्यालय स्टाफ और अभिभावकों ने फूल-मालाओं और ढोल-धमाकों के साथ विजेता वीरांगनाओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस मौके पर नारणाराम पंचाल, नारायण खिलेरी, नेतराम मीणा, राजेश मीणा, रमेश कुमार पंचाल, बगदाराम सोलंकी, मुकेश कुमार गुर्जर, मनीष मीणा, राजुराम, लक्ष्मण राम, निसार खां, हंजारीमल चौधरी, चेतन दान चारण, पायल, अरुणा, जय श्री बेन, ललिता माहेश्वरी, अशोक पंचाल, रिजवान खान, कीर्तिपाल डाभी सहित समस्त विद्यार्थी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। छात्राओं के इस स्वर्णिम प्रदर्शन से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
मैदान पर बेटियों का 'पंच': जेरण-देलवाड़ा में मॉडल स्कूल की बालिकाओं ने रचा इतिहास, हैंडबॉल में बनीं सिरमौर
70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता: U-14 और U-17 दोनों वर्गों में मॉडल स्कूल रानीवाड़ा का दबदबा, लगातार 5वीं बार चैंपियन बन कायम रखी बादशाहत

मारवाड़ और राजस्थान की हर हलचल पर सबसे तेज़ और सटीक नज़र: पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने व संपूर्ण राजस्थान के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी (CircleNews.in) पर।
वीडियो और ग्राउंड रिपोर्ट देखें
वीडियो खबरों, ग्राउंड रिपोर्टिंग और ब्रेकिंग लाइव अपडेट्स के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें और 🔔 घंटी के आइकन को दबाकर ताज़ा अपडेट्स पाएं।
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करेंविज्ञापन एवं बिज़नेस पार्टनरशिप
अपने व्यवसाय, संस्थान, ब्रांड या कार्यक्रम को लाखों पाठकों तक पहुंचाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के लिए अभी संपर्क करें।
9829441487 पर वाट्सअप करें





पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां