Circle News Network
पमाणा। ग्राम पंचायत पमाणा में पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने और ग्रामीणों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से पमाणा सरपंच श्री केसाराम बिश्नोई ने स्वयं उप स्वास्थ्य केंद्र पमाणा पहुंचकर अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

सरपंच श्री बिश्नोई ने केंद्र पर आए नन्हे-मुन्ने बच्चों को अपने हाथों से पोलियो रोधी दवा की 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाकर अभियान की शुरुआत की।
अभिभावकों से की विशेष अपील
इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए सरपंच केसाराम बिश्नोई ने कहा कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है, जिससे बचाव का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम समय पर दवा की खुराक लेना है। उन्होंने सभी माता-पिता से पुरजोर अपील की कि वे किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि क्षेत्र का कोई भी बच्चा इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे और 'पोलियो मुक्त भारत' के संकल्प को साकार किया जा सके।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
अभियान के दौरान चिकित्सा विभाग की टीम और स्थानीय गणमान्य नागरिकों का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर एएनएम श्रीमती रामेश्वरी, एएनएम श्रीमती फूली, प्राध्यापक श्री राजेंद्र कुमार कड़वासरा, नरेश गोदारा, आशा सहयोगिनी झुमा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।








पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां