पमाना (जालोर)।Circle News Network
जन्मदिवस को केवल व्यक्तिगत खुशी और दिखावे तक सीमित न रखते हुए समाजसेवा और मानवीय संवेदना के रूप में मनाने की प्रेरणादायी पहल की गई है। निकटवर्ती ग्राम पमाना निवासी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोड़का के व्याख्याता रमेश कुमार पंचाल (पुत्र अमराराम पंचाल) ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर गांव के जरूरतमंद लोगों को ऊनी स्वेटर वितरित किए। सर्दी के मौसम में किए गए इस सेवा कार्य से गरीब और असहाय लोगों को बड़ी राहत मिली।
सामाजिक सरोकारों से लंबे समय से जुड़े हैं पंचाल व्याख्याता रमेश कुमार पंचाल शुरू से ही सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। वे शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की मदद को विशेष महत्व देते हैं। अपने शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन करने के साथ-साथ वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा रहे हैं।
विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग के लिए रहते हैं तत्पर पंचाल द्वारा प्रतिवर्ष अपने पैतृक गांव पमाना सहित आसपास के विभिन्न विद्यालयों में जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं। वे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को स्टेशनरी, कॉपियां, पेन, स्वेटर, ब्लेजर, जूते और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाते हैं, ताकि आर्थिक अभाव किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई में बाधा न बने।
पर्यावरण संरक्षण और पक्षी सेवा में भी अग्रणी शिक्षा के साथ ही पंचाल पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी समर्पित हैं। उनके द्वारा प्रतिवर्ष वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है। इसके अलावा, गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए परिंडा अभियान भी संचालित किया जाता है, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाकर आमजन को भी इसके लिए प्रेरित किया जाता है।
समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनी पहल पंचाल का मानना है कि जीवन के विशेष अवसरों को समाजोपयोगी कार्यों के माध्यम से मनाना ही सबसे सार्थक है। जन्मदिवस या वैवाहिक वर्षगांठ पर किया गया एक छोटा-सा प्रयास भी किसी जरूरतमंद के जीवन में बड़ी खुशी ला सकता है। इस सेवा कार्य के दौरान पूर्व वार्ड पंच अमृत जोशी, दिलीप पंचाल, टिकमाराम, मुकेश पंचाल और पन्नाराम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।








पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां