समानता और स्वास्थ्य का संदेश: बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने लगाई दौड़, फिट सिरोही का संकल्प
सिरोही। विजन राजस्थान 2026 के तहत सिरोही की सड़कों पर आज उत्साह और ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने मशाल प्रज्वलित कर मैराथन दौड़ का शुभारंभ किया। इस आयोजन में शहर के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर नशा मुक्त जीवनशैली और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
समानता का प्रतीक है मैराथन: लुम्बाराम चौधरी दशहरा मैदान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद लुम्बाराम चौधरी ने कहा कि मैराथन महज एक खेल गतिविधि नहीं है, बल्कि यह समाज में समानता का संदेश है। उन्होंने कहा कि जिस तरह मैराथन में हर वर्ग के लोग एक साथ दौड़ते हैं, उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सभी को समान रखते हुए जनहित के कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित एक्सरसाइज करने और अच्छे खान-पान पर ध्यान देने का अनुरोध किया।

19 से 21 जनवरी तक सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी सांसद ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए देश के चहुंमुखी विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए 19 से 21 जनवरी तक दशहरा मैदान में विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर केंद्र और राजस्थान सरकार की योजनाओं की जानकारी लें।
ज़ुम्बा और वॉकाथन से बना जोशपूर्ण माहौल कार्यक्रम की शुरुआत फिटनेस आइकन गायत्री शर्मा के जोशपूर्ण ज़ुम्बा सत्र से हुई। गायत्री शर्मा ने कार्डियो और एरोबिक एक्सरसाइज के माध्यम से प्रतिभागियों को एनर्जेटिक वॉर्म-अप कराया। इसके बाद सभी ने 3 किलोमीटर की वॉकाथन में भाग लिया। मैराथन दशहरा मैदान से शुरू होकर अहिंसा सर्कल, पैलेस रोड, राठौर लाइन, सरजावाव दरवाजा, बस स्टैंड और जेल चौराया होते हुए पुनः दशहरा मैदान में संपन्न हुई।

प्रिंसिपल्स का सम्मान और गणमान्य जनों की उपस्थिति इस अवसर पर सांसद चौधरी ने स्कूल और कॉलेज के प्रिंसिपल्स को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौर, जिला उपाध्यक्ष ताराराम माली, मंडल अध्यक्ष चिराग रावल, जिला कार्यालय मंत्री बाबूसिंह माकरोडा, जिला प्रवक्ता गोपाल माली, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण, मोर्चा जिला महामंत्री अनिल प्रजापत, नगर महामंत्री कैलाश मेघवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान, गोविंद सैनी, नगर कोषाध्यक्ष इंदर सिंह मकवाना, गीता पुरोहित, जयेश माली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सर्कल न्यूज़ ओपिनियन:
"विजन राजस्थान 2026 के माध्यम से सिरोही को फिट और जागरूक बनाने की यह पहल सराहनीय है। जब जनप्रतिनिधि स्वयं मशाल लेकर युवाओं के बीच उतरते हैं, तो समाज में सकारात्मक बदलाव की लहर दौड़ पड़ती है।"
सर्कल न्यूज़ नेटवर्क - सच के साथ, युवाओं की आवाज़।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां