जयपुर (सर्कल न्यूज़ नेटवर्क)। आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भव्य और सफल आयोजन को लेकर राजस्थान की भाजपा सरकार ने कमर कस ली है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में योग दिवस कार्यक्रमों के सुचारू संचालन, समन्वय और निरीक्षण के लिए जिलावार प्रभारी मंत्रियों तथा विभिन्न बोर्ड व आयोग के अध्यक्षों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
इसके तहत कुल 23 जिलों में कैबिनेट व राज्य मंत्रियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि 09 जिलों की कमान विभिन्न बोर्ड और आयोग के अध्यक्षों को सौंपी गई है। शेष बचे 09 जिलों में स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रमों की अगुवाई करेंगे।
📋 ज़िलावार प्रभारियों की पूरी सूची:
1. प्रभारी मंत्री (23 ज़िले)
- अजमेर: सुश्री दिया कुमारी (उप मुख्यमंत्री)
- भीलवाड़ा: डॉ. प्रेमचन्द बैरवा (उप मुख्यमंत्री)
- दौसा: कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ (मंत्री)
- जोधपुर: श्री मदन दिलावर (मंत्री)
- अलवर: श्री किरोड़ी लाल (मंत्री)
- बीकानेर: श्री गजेंद्र सिंह (मंत्री)
- जयपुर: श्री जोगाराम पटेल (मंत्री)
- श्रीगंगानगर: श्री सुमित गोदारा (मंत्री)
- नागौर: श्री कन्हैयालाल (मंत्री)
- बाड़मेर: श्री जोराराम कुमावत (मंत्री)
- उदयपुर: श्री हेमन्त मीणा (मंत्री)
- भरतपुर: श्री सुरेश सिंह रावत (मंत्री)
- बांसवाड़ा: श्री बाबूलाल खराड़ी (मंत्री)
- चूरू: श्री अविनाश गहलोत (मंत्री)
- कोटा: श्री गौतम कुमार (राज्यमंत्री – स्वतंत्र प्रभार)
- टोंक: श्री हीरालाल नागर (राज्यमंत्री – स्वतंत्र प्रभार)
- पाली: श्री झाबर सिंह खर्रा (राज्यमंत्री – स्वतंत्र प्रभार)
- सीकर: श्री संजय शर्मा (राज्यमंत्री – स्वतंत्र प्रभार)
- झालावाड़: श्री ओटा राम देवासी (राज्यमंत्री)
- सिरोही: श्री कृष्ण कुमार के. के. विश्नोई (राज्यमंत्री)
- कोटपूतली-बहरोड़: श्री विजय सिंह (राज्यमंत्री)
- करौली: श्री जवाहरसिंह बेढम (राज्यमंत्री)
- चित्तौड़गढ़: डॉ. मंजू बाघमार (राज्यमंत्री)
2. बोर्ड/आयोग के अध्यक्ष (09 ज़िले)
- जैसलमेर: श्री अरूण चतुर्वेदी (अध्यक्ष, राज्य वित्त आयोग)
- हनुमानगढ़: श्री औंकार सिंह लखावत (अध्यक्ष, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण)
- सवाई माधोपुर: श्री प्रेम सिंह बाजौर (अध्यक्ष, राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति)
- प्रतापगढ़: श्री राजेन्द्र नायक (अध्यक्ष, राज्य स्तरीय अनु० जाति वित्त एवं विकास निगम)
- धौलपुर: श्री जसवन्त सिंह विश्नोई (अध्यक्ष, राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड)
- जालौर: श्री ओमप्रकाश भडाना (अध्यक्ष, देवनारायण बोर्ड)
- बारां: श्री प्रहलाद टांक (अध्यक्ष, श्रीयादे माटी कला बोर्ड)
- डूंगरपुर: श्री सी. आर. चौधरी (अध्यक्ष, राजस्थान किसान आयोग)
- झुंझुनू: श्री रामगोपाल सुथार (अध्यक्ष, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड)
📌 विशेष नोट: राज्य के शेष 09 जिलों (ब्यावर, राजसमन्द, फलोदी, खैरथल-तिजारा, डीग, डीडवाना-कुचामन, बालोतरा, सलूम्बर एवं बूंदी) में स्थानीय जनप्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और योग दिवस का नेतृत्व करेंगे।



