जालोर जिले की बेटी कौशल्या चौधरी ने महिला क्रिकेट में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित मल्टी डेज चैलेंजर्स (वुमेन्स) प्रतियोगिता, जो 25 मार्च से 8 अप्रैल तक देहरादून में होगी, में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खेलते हुए उनका चयन हुआ है।
कौशल्या ने इससे पहले भी शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सत्र में दो बार भारतीय क्रिकेट बोर्ड चैलेंजर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। इसके अलावा, उनका चयन एनसीए कैंप के लिए भी हो चुका है, जो उनकी कड़ी मेहनत और उत्कृष्टता का प्रमाण है।
गौरव की बात है कि 25 मार्च को आयोजित राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अभिमान पुरस्कार के लिए भी कौशल्या का चयन किया गया है। यह पुरस्कार उनकी उपलब्धियों और खेल के प्रति उनके समर्पण का सम्मान है।
कौशल्या चौधरी मूल रूप से भाद्राजून के पास रामा गाँव की निवासी हैं, लेकिन वर्तमान में वे अपने परिवार के साथ जोधपुर के पास बनाड़ गाँव में रहती हैं। उन्होंने अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर स्तर पर जिला जालोर का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन व भारतीय क्रिकेट बोर्ड में चयनित हुईं।
उनकी इस सफलता पर जिला जालोर क्रिकेट संघ के सभी कार्यकारिणी सदस्य और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है। जालोर जिले के लिए यह गौरव का क्षण है।
सर्कल न्यूज़ टीम राजस्थान की और से कौशल्या को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां