मुखबिर व तकनीकी सहायता से मिली सफलता, मुख्य आरोपी पहले ही जेल में
जालोर। करडा थाना पुलिस ने ‘‘ऑपरेशन धरकरभर’’ के तहत विवाहिता के अपहरण के दर्ज मामले में डेढ़ माह से फरार चल रहे तीन सहयोगी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशन में जिलेभर में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
ऐसे हुई कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान चारण और वृताधिकारी भवानीसिंह ईन्दा के निकटतम सुपरविजन में थाना अधिकारी कमलेशकुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने 18 मई को दर्ज प्रकरण संख्या 49 धारा 64(1), 84, 140(3), 61(2) बीएनएस 2023 के तहत विवाहिता के अपहरण में सहयोग करने वाले तीन आरोपियों को 26 जून को गिरफ्तार किया। इससे पहले मुख्य आरोपी प्रकाश पुरी पुत्र कमलेश गोस्वामी निवासी झाब को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था।
गिरफ्तार आरोपी
| नाम | पिता का नाम | जाति | उम्र | निवासी |
|---|---|---|---|---|
| जितेन्द्रसिंह | हडमतसिंह | राजपूत | 22 | रानीवाडा कल्ला |
| गणपसिंह | कालुसिंह | भौमिया राजपूत | 25 | रानीवाडा कल्ला |
| नरेन्द्रसिंह | गुमानसिंह | भौमिया राजपूत | 23 | रानीवाडा |
पुलिस टीम
- कमलेशकुमार, उप निरीक्षक, थानाधिकारी करडा
- संग्रामाराम, हैडकांस्टेबल 415
- हनुमानाराम, कांस्टेबल 798
- दिनेशकुमार, कांस्टेबल 1138
- श्रवणकुमार, कांस्टेबल 1138
- भरतकुमार, कांस्टेबल 977, थाना करडा
- पदमसिंह, हैडकांस्टेबल 92, चौकी मालवाडा
- सुरेशकुमार, कांस्टेबल 1000, थाना रानीवाडा
- भंवरलाल, कांस्टेबल 63, चौकी सुंधा माता
- त्रिलोकसिंह, कांस्टेबल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय जालोर
ऑपरेशन धरकरभर में अब तक की कार्रवाई
- विवाहिता अपहरण मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
- मुख्य आरोपी प्रकाश पुरी पहले ही न्यायिक अभिरक्षा में
- तीन सहयोगी आरोपी डेढ़ माह से थे फरार
- पुलिस टीम की सतर्कता से मिली सफलता
जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां