जालोर, 28 मई 2025
जोधपुर रेंज में अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन भौकाल” के तहत सांचौर पुलिस थाना और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सरहद आमली में बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया गया।
घटनाक्रम
27 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवडदान रतनू और सहायक पुलिस अधीक्षक काबंले शरण गोपीनाथ के सुपरविजन में, पुलिस निरीक्षक देवेन्द्रसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर बाड़मेर से चितलवाना होते हुए गुजरात जाने वाली सड़क पर सरहद आमली में नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान क्रेटा कार (रजिस्ट्रेशन नम्बर ळश्र 38 ठठ 5648) को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें राजस्थान व पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर के कुल 47 कार्टन पाए गए। वाहन में मिली दूसरी नम्बर प्लेट (ळश्र11ब्स्3570) भी जब्त की गई।
गिरफ्तारी व जब्ती
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों—
- खेमाराम पुत्र आम्बाराम, उम्र 25 वर्ष, निवासी मौखाब कलां, थाना शिव, जिला बाड़मेर
- रामजीवनराम पुत्र खैराजराम, उम्र 30 वर्ष, निवासी वीरावा, थाना चितलवाना, जिला जालोर
को गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम व बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।
बरामद माल का विवरण
- कुल 47 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर
- अनुमानित बाजार कीमत: 25 लाख रुपये
- शराब परिवहन में प्रयुक्त क्रेटा कार व फर्जी नम्बर प्लेट जब्त
पुलिस टीम
कार्रवाई में श्री जेठाराम सउनि, श्री जितेन्द्रकुमार, श्री महेश कुमार, श्री मांगाराम (पुलिस थाना सांचौर) एवं श्री जगराम, श्री अशोककुमार, श्री हडमानाराम (जिला स्पेशल टीम, जालोर) शामिल रहे।
जोधपुर रेंज में अवैध शराब तस्करी पर नियंत्रण के लिए “ऑपरेशन भौकाल” के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इससे पूर्व भी जिले में इसी तरह की कई बड़ी कार्रवाइयां की जा चुकी हैं, जिसमें लाखों रुपये की अवैध शराब जब्त की गई है। सांचौर पुलिस व जिला स्पेशल टीम की इस कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध इसी तरह सख्त अभियान जारी रखने की बात कही है।
