Homeजालोररामसीनमोदरान में रेल सुविधाओं के लिए महासंग्राम: रेलमंत्री को 10 सूत्रीय अल्टीमेटम,...

मोदरान में रेल सुविधाओं के लिए महासंग्राम: रेलमंत्री को 10 सूत्रीय अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानी तो होगा बड़ा आंदोलन

Published on

आजादी के 79 साल बाद भी उपेक्षा का दंश, श्री आशापुरी माताजी रेल संघर्ष समिति ने केंद्र सरकार को घेरा

मोदरान (जालोर) | विशेष रिपोर्ट: जगमालसिंह राजपुरोहित

दक्षिण भारत से जुड़ी रेल सुविधाओं के विस्तार और मोदरान रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की भारी कमी को लेकर अब क्षेत्र की जनता का धैर्य जवाब दे गया है। श्री आशापुरी माताजी रेल संघर्ष समिति के नेतृत्व में मोदरान सहित सेरना, धानसा, नरपुरा, नून, सरत, रानीवाड़ा, भीमपुरा सहित सैकड़ों गांवों के ग्रामीणों ने एकजुट होकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम एक विस्तृत और आंदोलनात्मक ज्ञापन भेजकर अपनी 10 सूत्रीय मांगों को पुरजोर तरीके से रखा है।

समदड़ी–भीलड़ी मार्ग की उपेक्षा: ग्रामीणों की 10 प्रमुख मांगें

ग्रामीणों ने ज्ञापन में समदड़ी–जालोर–भीलड़ी रेल मार्ग की वर्षों से चली आ रही अनदेखी को उजागर करते हुए निम्नलिखित मांगें रखी हैं:

  1. चेन्नई–भगत की कोठी एक्सप्रेस का ठहराव: नई ट्रेन संख्या 20625/20626 का मोदरान स्टेशन पर तत्काल ठहराव सुनिश्चित किया जाए।
  2. दोहरीकरण और प्लेटफॉर्म निर्माण: स्टेशन पर चल रहे दोहरीकरण कार्य में आबादी व बाजार क्षेत्र की सुगमता को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म निर्माण के बाद ही लाइन बिछाई जाए।
  3. अमृत भारत स्टेशन योजना: मोदरान को इस योजना में शामिल कर प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर नया प्लेटफॉर्म, आधुनिक प्रतीक्षालय और नया टिकट/आरक्षण कार्यालय बनाया जाए।
  4. सबवे और लिफ्ट की सुविधा: प्लेटफॉर्म 1 और 2 के बीच बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं की सुविधा के लिए अंडरब्रिज (सबवे) और लिफ्ट की तत्काल व्यवस्था हो।
  5. C-72 रेलवे क्रॉसिंग: नरपुरा (नून हवाई पट्टी) की ओर रेलवे क्रॉसिंग संख्या C-72 पर डबल रोड अथवा रोड ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण किया जाए।
  6. C-73 क्रॉसिंग का विस्तार: मुख्य सड़क पर स्थित क्रॉसिंग संख्या C-73 को यथावत रखते हुए अंडरब्रिज की ऊंचाई बढ़ाई जाए ताकि बड़े वाहनों को परेशानी न हो।
  7. आशापुरी माताजी मंदिर अंडरब्रिज (C-74): विश्व प्रसिद्ध प्राचीन तीर्थ श्री आशापुरी माताजी मंदिर के पास रेलवे क्रॉसिंग C-74 पर यथास्थान बड़ा अंडरब्रिज बनाया जाए।
  8. दक्षिण भारत के लिए नई ट्रेनें: समदड़ी–भीलड़ी मार्ग से हैदराबाद, बेंगलुरु, कन्याकुमारी, मदुरै और कोयंबटूर के लिए सीधी नई ट्रेनों का संचालन शुरू हो।
  9. समय परिवर्तन और पैसेंजर ट्रेनें: जोधपुर–गांधीधाम सुपरफास्ट (22483/22484) का समय बदला जाए और बाड़मेर से अहमदाबाद के बीच नई लोकल पैसेंजर ट्रेनों की शुरुआत हो।
  10. दिल्ली-जयपुर कनेक्टिविटी: जयपुर और दिल्ली से भीलड़ी/गांधीधाम तक इस मार्ग होकर नई रेल सेवाएं शुरू की जाएं।

क्यों खास है यह रूट? रेलवे के लिए ‘कमाऊ पूत’ बनने की क्षमता

यह रेल मार्ग रणनीतिक और आर्थिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है, जिसकी अनदेखी समझ से परे है:

  • सबसे छोटा मालवाहक रूट: उत्तर भारत से गुजरात के मुंद्रा और कांडला पोर्ट तक पहुंचने के लिए यह सबसे छोटा और सीधा मार्ग है। मालगाड़ियों के लिए यह समय और ईंधन बचाने वाला ‘पोटेंशियल रूट’ है।
  • प्रवासियों की जीवनरेखा: जालोर-सिरोही के लाखों प्रवासी दक्षिण भारत में व्यापार करते हैं। इस मार्ग के विकास से रेलवे को भारी राजस्व और प्रवासियों को सुगम सफर मिलेगा।

चेतावनी: ‘अब और सहन नहीं करेगी जनता’

संघर्ष समिति का कहना है कि आजादी के इतने दशकों बाद भी इस मार्ग पर पैसेंजर ट्रेनों का अभाव है। एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल कोच न होने से गरीब और मध्यम वर्ग के यात्री बस संचालकों की लूट का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरा क्षेत्र उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

ज्ञापन की प्रतियां सांसद लुम्बाराम चौधरी, DRM जोधपुर, महाप्रबंधक जयपुर और स्टेशन मास्टर मोदरान को प्रेषित कर जल्द समाधान की अपील की गई है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

भीनमाल में अध्यक्ष पद की जंग हुई बेहद तेज, मनोज गुप्ता और प्रेमराज बोहरा आमने-सामने; 13 निर्दलीयों के रुख पर टिकी निगाहें

📰 सर्कल न्यूज़ नेटवर्क (विशेष राज्य समाचार - भीनमाल संस्करण) सियासत का सबसे बड़ा 'सर्जिकल स्ट्राइक'...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...