Homeन्यूज़त्रुटिरहित एवं सुदृढ़ मतदाता सूचियों के निर्माण में सभी भागीदारी निभाएं-संभागीय आयुक्त

त्रुटिरहित एवं सुदृढ़ मतदाता सूचियों के निर्माण में सभी भागीदारी निभाएं-संभागीय आयुक्त

Published on

संभागीय आयुक्त व रोल ऑब्जर्वर डॉ. प्रतिभा सिंह ने ली राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक,
मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में की चर्चा

जालोर 26 नवम्बर। संभागीय आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर डॉ. प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में जालोर जिले में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में रोल ऑब्जर्वर एवं संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने कहा कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार 1 जनवरी, 2024 को 18 वर्ष आयु पूर्ण कर रहे नवमतदाताओं सहित दिव्यांग व नवविवाहित महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि सहित सभी सम्मिलित प्रयास करें।

उन्होंने त्रुटिरहित एवं सुदृढ़ मतदाता सूचियों के निर्माण में सभी की भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नवमतदाताओं का नाम जुड़वाना सुनिश्चित करें। उन्होंने नगरीय निकायों में कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से एसएसआर कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देश दिए।

संभागीय आयुक्त ने कहा कि विशेष संक्षित पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नाम जोडने, हटाने तथा संशोधन सम्बन्धी दावे तथा आपत्तियां 28 नवंबर, 2024 तक प्रस्तुत की जा सकेगी। प्राप्त दावें एवं आपत्तियों का निस्तारण 24 दिसम्बर, 2024 तक किया जायेगा तथा मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाश 6 जनवरी, 2025 (सोमवार) को किया जायेगा। उन्हांने राजनैतिक दलों के सदस्यों से सुझाव प्राप्त करते हुए मतदाता सूचियों के सुदृढ़ीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश मेवाड़ा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी जालोर मनोज चौधरी, तहसीलदार जालोर बाबूसिंह राजपुरोहित, भारतीय जनता पार्टी के केशव व्यास, डिम्पल सिंह, सुरेश सोलंकी व मुकेश राजपुरोहित, इंडियन नेशनल कांग्रेस के रमेश सोलंकी, बसपा के पी.के. भादरू सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।

रोल ऑब्जर्वर ने मतदान केन्द्रों का किया अवलोकन

रोल ऑब्जर्वर व संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने मंगलवार को आहोर विधासभा क्षेत्र के सांकरणा ग्राम में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बूथ संख्या 103 व 104 का अवलोकन किया। उन्होंने बीएलओ से त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने तथा जोड़े गये नवीन मतदाताओं के बारे में जानकारी । इस दौरान आहोर उपखण्ड अधिकारी सांवरमल रैगर सहित बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

दूसरी खबर ये भी

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...

उड़ान शिक्षा की, विजन उद्योग का: रबारी समाज के मेधावी छात्र सम्मानित, विधायक मावजी भाई देसाई ने की ‘गोपालक बिजनेस समिट’ की बड़ी घोषणा

समशेरपुरा के एम.एम. देसाई शैक्षणिक संकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नौकरी खोजने वाले नहीं,...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...