अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और वृत्ताधिकारी जयराम मुंडेल के सुपरविजन में थानाधिकारी नेमाराम की टीम को मिली बड़ी सफलता, चित्तौड़गढ़ से लेकर महाराष्ट्र तक फैले हैं तस्कर के तार
सर्कल न्यूज नेटवर्क सांचौर। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10,000 रुपये के इनामी और शातिर ड्रग्स तस्कर राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के चार अलग-अलग मामलों में लंबे समय से वांछित चल रहा था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू के निर्देशन और वृत्ताधिकारी (सांचौर) जयराम मुंडेल के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी नेमाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसूचना संकलन के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी राकेश कुमार (पुत्र हरीराम, जाति बिश्नोई, निवासी करड़ा, पुलिस थाना करड़ा, जिला जालोर) को दस्तयाब किया। आरोपी को पुलिस थाना सांचौर के प्रकरण संख्या 506/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में आगे के अनुसंधान के लिए थानाधिकारी पुलिस थाना चितलवाना के सुपुर्द किया गया है।

आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ दर्ज मामलों का विवरण:
- प्रकरण संख्या 506/2025 (धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट, पुलिस थाना सांचौर): 72.184 किलोग्राम डोडा पोस्त तस्करी का मामला।
- प्रकरण संख्या 66/2026 (धारा 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट, पुलिस थाना करड़ा): स्मैक और एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स की तस्करी का मामला।
- प्रकरण संख्या 32/2023 (धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट, पुलिस थाना निम्बाहेड़ा, जिला चित्तौड़गढ़): 95 किलोग्राम डोडा पोस्त की तस्करी का मामला।
- प्रकरण संख्या 715/2026 (पुलिस थाना हिंगनघाट, जिला वर्धा, महाराष्ट्र): एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामला।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली सांचौर पुलिस टीम में थानाधिकारी नेमाराम, हेड कांस्टेबल कालूदान, कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल सेवाराम, कांस्टेबल प्रकाश बुरड़क, कांस्टेबल महेश, कांस्टेबल विमलसिंह, महिला कांस्टेबल रमकु और चालक कांस्टेबल धर्मराज शामिल रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां