जालोर 5 मार्च। स्वस्थ राष्ट्र-समृद्ध राष्ट्र थीम व फिट इण्डिया थीम के साथ जिला स्तरीय खेलकूद का समापन समारोह पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किया गया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य छगनाराम माली ने युवाओं को नियमित खेल से शारीरिक व मानसिक विकास पर बल देते हुए राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने की बात कही। जिला कौशल समन्वयक राधेश्याम वैष्णव ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन और टीम वर्क का भी प्रतीक हैं। नेहरु युवा केंद्र जिला सलाहकार समिति सदस्य हेमेन्द्र सिंह बगेडिया ने प्रतिभागियों को अपने खेल कौशल को निखारने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
जिला युवा अधिकारी राजेन्द्र जाखड़ ने बताया कि कबड्डी में आहोर के नेहरु युवा मंडल जैतपुरा ने बागोडा के नेहरु युवा मंडल जैसावास टीम को हराकर विजेता बनी। रस्साकशी में जालोर की टीम चैंपियनबनी। 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में जीतेन्द्र कुमार प्रथम स्थान, दशरथ कुमार द्वितीय व उम्मेदाराम तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में दिव्या सोनी प्रथम, कुसुम सुथार द्वितीय व विजय लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में जितेन्द्र कुमार, संजय कुमार व कांति लाल प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे वही बालिका वर्ग में कुसुम सुथार, दिव्या व दीपिका सैन ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका शारीरिक शिक्षक असलम खान, महबूब खान, नरेश कुमार, महेंद्र सिंह लम्बा, शिवदत्त शर्मा आदि ने निभाई।
इस अवसर पर प्रियंका शर्मा, लेखा सहायक अमित सचदेवा, खसाराम माली, स्वयंसेवक रघुनाथ राम, प्रकाश कुमार व मनोहर सिंह आदि उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां