Homeदेश345 पंजीकृत अमान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों (RUPPs) को डीलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू

345 पंजीकृत अमान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों (RUPPs) को डीलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू

Published on

चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए बड़ा कदम

26 जून 2025 को भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 345 पंजीकृत अमान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों (RUPPs) को डीलिस्ट करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह निर्णय मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में तथा निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी की उपस्थिति में लिया गया। ये वे दल हैं जो वर्ष 2019 से अब तक किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं लिए और जिनके कार्यालयों का भौतिक पता नहीं मिल पाया है। ये दल देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

राजस्थान से 9 दल डीलिस्टिंग के लिए चुने गए

राजस्थान से डीलिस्टिंग के लिए चयनित 9 दलों में राजस्थान जनता पार्टी, राष्ट्रीय जन सागर पार्टी, खुशहाल किसान पार्टी, भारत वाहिनी पार्टी, भारतीय जन हितकारी पार्टी, नेशनल जनसत्ता पार्टी, नेशनलिस्ट पीपल्स फ्रंट, स्वच्छ भारत पार्टी एवं महाराणा क्रांति पार्टी शामिल हैं।

प्रक्रिया और कानूनी प्रावधान

चुनाव आयोग ने यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी दल के साथ अनुचित व्यवहार न हो। इसलिए संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन दलों को कारण बताओ नोटिस जारी करें और सुनवाई का अवसर प्रदान करें। डीलिस्टिंग का अंतिम निर्णय आयोग द्वारा लिया जाएगा।

राजनीतिक दलों का पंजीकरण जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29A के तहत होता है। पंजीकृत दलों को कर छूट सहित कई सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन यदि कोई दल छह वर्षों तक चुनाव नहीं लड़ता या उसका भौतिक अस्तित्व नहीं होता, तो उसे डीलिस्ट किया जा सकता है।

अभियान का उद्देश्य

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक प्रणाली की शुद्धि करना और निष्क्रिय, छद्म या गैर-मौजूद दलों को हटाकर चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाना है। वर्तमान में देश में 2800 से अधिक RUPPs पंजीकृत हैं, जिनमें से कई दल आवश्यक शर्तें पूरी नहीं कर रहे हैं। इसलिए आयोग ने इस राष्ट्रव्यापी समीक्षा अभियान की शुरुआत की है, जो आगे भी जारी रहेगा।

चुनाव आयोग की यह पहल भारतीय लोकतंत्र की मजबूती और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए अहम है। डीलिस्टिंग की प्रक्रिया से न केवल चुनावी व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि वास्तविक और सक्रिय राजनीतिक दलों को ही चुनावी प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलेगा। राजस्थान सहित पूरे देश में यह कदम राजनीतिक प्रणाली को और अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

यह कार्रवाई लोकतंत्र की स्वच्छता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जो चुनावी व्यवस्था को मजबूत बनाएगा।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

अनंतनाग की वादियों में एएनटीएफ का ‘ऑपरेशन विषधरासीम’: बाइक राइडर और चरवाहे बनकर पहुंची पुलिस

17 साल से फरार 25 हजार का इनामी चरस तस्कर गिरफ्तार, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से...

सम्मान की दरकार: जीवन संवारने वाले बुजुर्ग गुरुजनों को मिले आरामदायक सफर की सौगात

2+2 बसों में सहयोगी सहित आजीवन निःशुल्क यात्रा सुविधा देने की उठी मांग, शिक्षक...

जालोर के रणबांकुरों ने गाड़े जीत के झंडे: अभय राज के ‘पंजे’ के आगे बारां पस्त, यशोवर्धन बिश्नोई के तूफानी अर्धशतक से 5 विकेट...

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की U-19 राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप: के.एल. सैनी स्टेडियम में जालोर के...

गांव-गांव सजेंगे राजस्व शिविर: हर काश्तकार का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, ‘फार्मर रजिस्ट्री’ अभियान आज से शुरू

रानीवाड़ा में 1 से 30 सितंबर तक महाभियान: लावारिस जमीन और अनक्लेम्ड बकेट का...

राजमंदिर में ऐतिहासिक शुरुआत: राजस्थानी सिनेमा की ‘ग्रुप रिलीज़’ का हुआ धमाकेदार आग़ाज़, अब हर रविवार को सजेगा मॉर्निंग शो

जयपुर: रविवार की सुबह गुलाबी नगरी के प्रसिद्ध राजमंदिर सिनेमाघर में राजस्थानी कला और...

अब दुश्मनों की खैर नहीं! अमेठी में बनी 100% स्वदेशी AK-203 ‘शेर’ राइफल, टेस्ट फायर में पहले ही वार में झंडे गाड़े

उत्तर प्रदेश के कोरवा ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में तैयार हुई पहली पूरी तरह 'मेड इन...