Homeचितलवानासांचौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर...

सांचौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का इनामी मादक पदार्थ तस्कर विकास कुमार उदयपुर से गिरफ्तार

Published on

NDPS एक्ट के मामले में साल भर से चल रहा था फरार, चितलवाना पुलिस ने उदयपुर में दबिश देकर दबोचा

सांचौर/चितलवाना | सर्कल न्यूज़ नेटवर्क पुलिस अधीक्षक सांचौर के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत चितलवाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में लंबे समय से वांछित और 10,000 रुपये के इनामी अपराधी को उदयपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रत्नू एवं वृत्ताधिकारी (RPS) जयराम मुण्डेल के निकट सुपरविजन में चितलवाना थानाधिकारी भंवरलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि आरोपी विकास कुमार के खिलाफ सांचौर थाने में 1 जुलाई 2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 और 29 के तहत मामला (प्रकरण संख्या 322) दर्ज किया गया था। यह मामला अवैध डोडा पोस्त की सप्लाई से जुड़ा था, जिसमें आरोपी पिछले काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उदयपुर में दबिश देकर उसे दस्तयाब किया और अनुसंधान के बाद गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का विवरण:

  • नाम: विकास कुमार
  • पिता का नाम: श्री भागीरथराम
  • जाति:सियाक
  • उम्र: 24 वर्ष
  • निवासी: जोगाऊ, पुलिस थाना झाब (जिला सांचौर)

पुलिस टीम की भूमिका:

इस कार्रवाई में थानाधिकारी भंवरलाल, सहायक उप निरीक्षक चंदनगिरी और कांस्टेबल मघाराम (बेल्ट नंबर 780) की अहम भूमिका रही। वहीं, इस पूरे ऑपरेशन में कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह (बेल्ट नंबर 67) की विशेष भूमिका रही, जिनके इनपुट से आरोपी तक पहुँचने में मदद मिली।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

मूली में गरजा किसान: 16 सितंबर को चितलवाना उपखंड पर महापड़ाव की तैयारी

अन्नदाता की सुनवाई नहीं, अकाल घोषणा और बीमा घोटाले के खिलाफ आर-पार की लड़ाई...

संयुक्त किसान मोर्चा की हुंकार: बकाया अनुदान और नर्मदा नहर के पानी को लेकर सांचौर में कल होगी अहम बैठक

सांचौर: किसानों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा सांचौर...

ढाई साल से फरार 15,000 का इनामी अपराधी गिरफ्तार: महिला अत्याचार मामले में चितलवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सांचौर/जालोर: जालौर जिले की चितलवाना थाना पुलिस ने महिला अत्याचार और दुष्कर्म के गंभीर मामले...

सांचौर का गौरवशाली इतिहास और भव्य किलों का अभाव: एक ऐतिहासिक विश्लेषण

सांचौर प्रॉपर में मेवाड़, मारवाड़ या ढूंढाड़ की तरह बड़े-बड़े और भव्य किले, गढ़...

निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर: डोटासरा से मिलीं जालोर जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल

जयपुर में पीसीसी वॉर रूम में हुई अहम रणनीतिक चर्चा, संगठन की मजबूती और...

रानीवाड़ा में विकास की बहार: चार गांवों में 8 करोड़ की लागत से बनेगा अटल प्रगति पथ!

धानोल, दांतवाड़ा, पावली और जसवंतपुरा में एक-एक किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली प्रशासनिक मंजूरी;...

हर घर तिरंगा अभियान: चितलवाना में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, विधायक जीवाराम चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

- दादोसा राव रिड़मलसिंह स्टेडियम से फुलमुक्तेश्वर महादेव मंदिर होतीगांव तक निकली भव्य तिरंगा...

चितलवाना पुलिस का बड़ा एक्शन: 30 लाख के जेवरात के साथ तीन शातिर नकबजन गिरफ्तार

सूने मकानों को बनाते थे निशाना, मास्टरमाइंडों की निशानदेही पर सोना-चांदी बरामद जालोर: चितलवाना थाना...