जालोर 23 नवम्बर। जालौर जिला मुख्यालय पर भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा महाराष्ट्र व राजस्थान में भाजपा का कमल खिलने पर राजस्थान विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के निवास स्थान पर आतिशबाजी कर मुंह मीठा करवा कर जश्न मनाया।
भाजपा नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने बताया कि भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा विधायक निवास पर विधानसभा मुख्य सचेतक व विधायक जोगेश्वर गर्ग के मुख्य आतिथ्य में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा करवा कर बधाई शुभकामनाएं दी और साथ ही खुशी का जश्न मनाया।
इस दौरान मुख्य सचेतक व विधायक जोगेश्वर गर्ग नगर अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी भाजपा नेता मुकेश खंडेलवाल दीप सिंह धनानी भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया जिला प्रवक्ता मुकेश राजपुरोहित नगर महामंत्री दिनेश महावर उपाध्यक्ष राजेंद्र टाक आईटी जिला सहसंयोजक अचल सिंह परिहार रमेश गर्ग नगर मंत्री महेंद्र राठौड सुरेश जैन हीराराम देवासी महेश भट्ट हेमेंद्र सिंह दशरथ सिंह भाटी श्रवण ओड मोहन माली रामाराम माली सहित कही कार्यकर्ता उपस्थित थे।








पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां