भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनजी राठौड़ एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के निर्देशानुसार सांचौर नगर में भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जालौर के पूर्व जिला प्रमुख डॉ. वनेसिंह गोहिल ने बताया कि 1951 में जनसंघ की स्थापना से लेकर 1980 में भाजपा की स्थापना तक पार्टी ने "प्रथम देश" की भावना से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज यह संगठन एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है और भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़ ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि "गांव बस्ती चलो अभियान", सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

शंभु सिंह राव ने बताया कि भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम 6 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चलेंगे।
इस अवसर पर सांचौर नगर अध्यक्ष शंभूसिंह राव, अर्जुनसिंह सरवाना, सावलाराम माली, गंगदाराम चौधरी, विधानसभा बीएलओ प्रथम देवराज चौधरी, जिला परिषद सदस्य महेन्द्र चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़ सिंह राव, नगर महामंत्री मांगीलाल दर्जी, सोहनलाल खत्री, विक्रम बंजारा, नगर उपाध्यक्ष लक्ष्मीचंद जीनगर, पवनकुमार बोथरा, भीखाराम विश्नोई, अर्जुनराम माली, रमेशकुमार मालू, मोडाराम बुनकर, हरिया देवी देवासी, संजना माहेश्वरी, भोमाराम पुरोहित, चेनाराम चौधरी, अमराराम जाट, अमराराम देवासी, बंशीलाल खोरवाल, भरत शर्मा, भारत जीनगै, हकमाराम प्रजापत एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां