जोधपुर रैंज आईजी विकासकुमार की साइक्लोनर टीम ने लगातार 75वीं सफलता हासिल कर सांचौर में 2023 में शराब कारोबारी लक्ष्मण देवासी के मर्डर में वांटेड अपराधी प्रकाश शेखाणी को गिरफ्तार कर लिया है। बता देते है कि आईजी विकास अपने बंगले पर साइक्लोनर टीम का ऑपरेशन प्राणी हंता संचालित कर रहे है। लगातार 75वीं सफलता पर टीम के समस्त मैम्बरों को ट्रेकसूट उपहार में दिए है।
बता देते है कि प्रकाश शेखाणी ने लक्ष्मण देवासी का मर्डर कराने के लिए हरियाणा से तीन शार्प शूटरों की व्यवस्था की और हत्या के बाद उनको अपनी एसयूीव कार से सुरक्षित प्रदेश के बाहर भेज दिया था। प्रकाश पर 50 हजार का ईनाम था। बकौल, आईजी विकास, आरोपी प्रकाश का सुराग उसकी महिला मित्र और पूराने दोस्तों से मिला और लंबी प्रक्रिया के बाद उसको हुबली के पास एक शहर से पकडा गया है।

उन्होंने बताया कि प्रकाश एसयूवी का काफी शौकीन है। उसकी एक महिला मित्र से साइक्लोनर टीम को एक मोबाइल नबर मिला। जो कर्नाटक के हुबली का था। पुलिस हुबली पहुंची, लेकिन प्रकाश नहीं मिला। वहां के एक व्यक्ति ने नारायण नामक व्यक्ति के मोबाइल लेकर बात करने की जानकारी दी। जिसके पास एसयूवी थी। सीसीटीवी फुटेज देखे तो एसयूवी के नबर मिल गए। उसका पीछा करते हुए पुलिस कर्नाटक के दावणगेरे, बेंगलूरु और सिरसी पहुंची। हुबली में प्लाईवुड की दुकान पर एसयूवी खडी दिखाई दी।
एसआइ नेमाराम व देवाराम ने तकनीकी विशेषज्ञ अशोक परिहार की मदद से नजर रखी और पुख्ता सबूत मिलने पर दुकान में दबिश देकर बाडमेर जिले में गुडामालानी थानान्तर्गत शिवमंदिर निवासी प्रकाश शेखाणी को पकड लिया। जोधपुर लाकर पूछताछ के बाद उसे सांचौर थाना पुलिस को सौंपा गया। कार्रवाई में एसआइ कन्हैयालाल, प्रमित चौहान का भी सहयोग रहा। बता देते है कि उसको एसयूवी का इतना शौक था कि पुलिस द्वारा पकडे जाने के बाद भी उसने अपनी पसंदीदा एसयूवी में जोधपुर ले जाने का आग्रह किया था।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां