कोतवाली पुलिस की टीम की कार्रवाई
जालोर।
जोधपुर रेंज में चल रहे “ऑपरेशन धरकरभर” के तहत जालोर पुलिस ने चोरी के मामले में लंबे समय से वांछित अभियुक्त को दस्तयाब किया है। पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
विशेष टीम ने पकड़ा आरोपी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा और वृताधिकारी गौतम जैन के सुपरविजन में, थानाधिकारी अरविन्द कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने प्रकरण संख्या 82/2025, धारा 303(4), 305(1) बीएनएस 2023, पुलिस थाना भीनमाल में वांछित अभियुक्त जोगाराम पुत्र नारायणलाल (उम्र 22 वर्ष, निवासी गोडिजी वाडिया, जालोर) को दस्तयाब किया। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस थाना भीनमाल को सुपुर्द किया जाएगा।
टीम में इन पुलिसकर्मियों की भूमिका रही
- किशनलाल (सउनि)
- रामूराम (सउनि)
- नेकीराम (कानि)
- राकेशकुमार (कानि)
- सुरेन्द्र (कानि)
- सुरेश कुमार (कानि चालक)
जालोर पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे इस सघन अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी, संपत्ति संबंधी अपराध और वांछित अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।



