जालोर जिले के सांचौर में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज प्रकरण में वांछित आरोपी सुरेश कुमार विश्नोई (32), निवासी कोटड़ा, थाना करड़ा, जालोर, को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस थाना सरवाना ने ऑपरेशन धरकरभर के तहत कार्रवाई करते हुए सुरेश कुमार को 13 मई 2025 को दस्तयाब कर अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी पर आरोप था कि उसने पहले गिरफ्तार किए गए रमेशभाई माली को 62 कार्टन अवैध पंजाब निर्मित शराब की आपूर्ति की थी।
पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार के निर्देशों पर चलाए गए इस अभियान में पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरजभानसिंह, हेड कांस्टेबल भंवरलाल, कांस्टेबल पुनमाराम, और अमन सहारण शामिल थे।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
