जालोर।
पुलिस थाना बागोड़ा ने 'ऑपरेशन धरकरभर' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी दीपाराम पुत्र रणछोड़ाराम (उम्र 25 वर्ष), जाति भील, निवासी सेवाड़िया, थाना रानीवाड़ा, जिला जालोर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशन में जिलेभर में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा और पुलिस उप अधीक्षक अन्नराजसिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी हुकमाराम के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए संदिग्ध स्थानों और वाहनों की सघन तलाशी अभियान चलाया।
प्रकरण संख्या 82, दिनांक 17.06.2025, धारा 137(2), 127(3), 64(2)(प) बीएनएस 2023 व 3/4 पोक्सो अधिनियम के तहत दर्ज मामले में आरोपी दीपाराम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पीसी रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
- हुकमाराम, थानाधिकारी, कल्याणसिंह, सहायक उप निरीक्षक, मसराराम, कांस्टेबल (912), प्रभुराम, कांस्टेबल (68)
पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां