सांचौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुलजिम सुजानाराम पुत्र ठाकराराम विशनोई (मंडा), उम्र 50 साल, निवासी बलाना को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 16 मई 2025 को कार्रवाई करते हुए 362 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया।
पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार (जोधपुर रेंज) के निर्देशानुसार जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत खुदरा और फुटकर मादक पदार्थ विक्रेताओं व भंडारणकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम द्वारा की गई कार्रवाई:
- थाना अधिकारी देवेंद्रसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी।
- टीम में गोगाराम (कानि 132), मांगाराम (कानि 112), मोहनी (मकानि 1087) शामिल रहे।
- आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 227 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
जब्त सामग्री:
- 362 ग्राम अफीम का दूध
सांचौर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां