सांचौर। जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस के निर्देश पर रेंज में अवैध और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘‘ऑपरेशन धरपकड़’’ के तहत सांचौर पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचौर आवड़दान रतनू और सहायक पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी वृत्त सांचौर कांबले शरण गोपीनाथ के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
सांचौर थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह कच्छवाह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सांचौर थाना क्षेत्र में वांछित अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु संदिग्धों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
चोरी का वांछित आरोपी जबरा राम गिरफ्तार
इसी क्रम में आज दिनांक 03 अगस्त, 2025 को सांचौर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी के एक प्रकरण में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। सहायक उपनिरीक्षक मदनलाल और उनकी टीम ने मुकदमा संख्या 276/2025, धारा 303(2) बीएनएस में वांछित मुलजिम जबरा राम पुत्र जोरा राम (जाति मेघवाल, उम्र 33 साल, निवासी हाड़ेतर, पुलिस थाना सांचौर) को दस्तयाब किया। अनुसंधान के बाद उसे उक्त प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया गया है।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक मदनलाल, हेड कांस्टेबल कालुदान (456) और कांस्टेबल बाबुलाल (521) शामिल थे।



