Homeराजस्थानजयपुरकंबल की आड़ में जहर का धंधा: ANTF ने 'ऑपरेशन मदाविकाढ़त' चलाकर...

कंबल की आड़ में जहर का धंधा: ANTF ने ‘ऑपरेशन मदाविकाढ़त’ चलाकर नीमच से दबोचा 25 हजार का इनामी तस्कर

Published on

दो चेहरों की अनूठी कहानी; दिन में बहादुरी का मुखौटा, रात में रमेश बनकर तस्करी; भाई का आधार कार्ड दिखाकर दो बार पुलिस को दे चुका था गच्चा

सर्कल न्यूज नेटवर्क

जयपुर/नीमच। राजस्थान पुलिस के मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल (ANTF) ने ‘ऑपरेशन मदाविकाढ़त’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 7 साल से फरार 25 हजार रुपए के इनामी मादक पदार्थ तस्कर रमेश बंजारा को मध्य प्रदेश के नीमच से गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों में मोटरसाइकिल पर घूम-घूमकर कंबल बेचने की आड़ में डोडा-चूरा की तस्करी का बड़ा नेटवर्क चला रहा था। महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार के निर्देशन और महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में ANTF की यह फरार तस्करों के खिलाफ 66वीं बड़ी कार्रवाई है।

डॉ. जैकाल और मिस्टर हाइड जैसी दोहरी जिंदगी

पकड़ा गया आरोपी रमेश बंजारा पढ़ा-लिखा नहीं है, लेकिन बेहद शातिर है। वह दिन में खुद को ‘बहादुर’ बताकर घूम-घूमकर कंबल बेचने का नाटक करता था और रात होते ही ‘रमेश’ बनकर अवैध मादक पदार्थों की बड़ी खेप सप्लाई करता था। बाहरी राज्यों में कंबल बेचने के बहाने वह भोले-भाले लोगों को चिन्हित करता और मोटे पैसे का लालच देकर उन्हें अपना एजेंट बना लेता था। धीरे-धीरे उसने घर बैठे ही डोडा-चूरा की खरीद-फरोख्त का एक मजबूत साम्राज्य खड़ा कर लिया था।

भाई की हमशक्ल का फायदा और ‘आधार’ का खेल

रमेश का चेहरा उसके भाई बहादुर से काफी मिलता-जुलता है। इस हमशक्ल होने का फायदा उठाकर उसने अपने भाई की पहचान का नकाब ओढ़ रखा था। जब भी पुलिस या ANTF की टीम उसे पकड़ने उसके घर दबिश देती, वह बड़ी चतुराई से अपने भाई का पहचान पत्र दिखाकर खुद को बहादुर साबित कर देता था। इस झांसे में आकर टीमें वापस लौट जाती थीं और वह दो बार ANTF को गच्चा देने में कामयाब रहा था।

ससुराल में बुना जाल, मृत्युभोज से लौटते ही दबोचा

आरोपी को पकड़ने के लिए ANTF की टीम ने उसके ससुराल ‘गुंदा रेत’ गांव में अपने सूत्र सक्रिय किए। वहां गहन जांच-पड़ताल और पूरी रिश्तेदारी की कुंडली खंगालने के बाद टीम को रमेश और बहादुर के बीच का असली अंतर समझ में आया। इसी दौरान टीम को इनपुट मिला कि रमेश की पत्नी के एक करीबी रिश्तेदार की मौत हो गई है और वह मृत्युभोज में शामिल होने अपनी पत्नी के साथ जरूर आएगा।

ANTF ने दो अलग-अलग टीमें बनाकर एक को बहादुर और दूसरी को रमेश के पीछे लगाया। रमेश अपनी मोटरसाइकिल पर पत्नी को बिठाकर ससुराल पहुंचा। राजस्थान की सीमा में वह कच्चे-पक्के रास्तों से छिपते-छिपाते निकला, लेकिन जैसे ही वह मृत्युभोज के बाद वापस मध्य प्रदेश की सीमा में दाखिल हुआ, वह बेखौफ होकर मुख्य मार्ग पर चलने लगा। इसी दौरान घेराबंदी कर बैठी ANTF की टीम ने उसे रोक लिया।

पत्नी देती रही जेठ का हवाला

मोटरसाइकिल रोकने पर भी आरोपी खुद को बहादुर बताता रहा और पीछे बैठी उसकी पत्नी भी पुलिस को गुमराह करने के लिए उसे अपना ‘जेठ’ बताती रही। लेकिन सतर्क टीम ने जब देखा कि महिला ने उसके कंधे पर हाथ रख रखा है, तो पुलिस का शक यकीन में बदल गया। पुलिस ने जब तीखा सवाल किया कि “अगर यह जेठ है तो तुम्हारा पति ससुराल क्यों नहीं आया?” तो आरोपी और उसकी पत्नी लाजवाब हो गए और पुलिस ने रमेश को धर-दबोचा।

क्या है ‘मदाविकाढ़त’ का मतलब? ANTF द्वारा चलाए गए इस विशेष ऑपरेशन का नाम तीन शब्दों को मिलाकर रखा गया है:

  • मद – नशा
  • आविक – कंबल
  • आढ़त – थोक बिक्री का काम यानी कंबल ओढ़कर नशे का थोक व्यापार करने वाले के खिलाफ कार्रवाई।

पूरी टीम होगी सम्मानित

विकास कुमार, महानिरीक्षक पुलिस, ANTF ने बताया कि इस बेहद पेचीदा और सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पूरी टीम को ANTF मुख्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी नशा तस्कर या अपराधी की सूचना ANTF के नियंत्रण कक्ष नंबर 0141-2502877 या व्हाट्सएप नंबर 9261225056 पर दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...

105 वर्ष की उम्र में एजीकंवर परमार का देवलोकगमन: सिलासन में शोक की लहर

सदाचार की प्रतिमूर्ति थीं पूर्व सरपंच उकसिंह परमार की माताजी, नम आंखों से दी...

अनंतनाग की वादियों में एएनटीएफ का ‘ऑपरेशन विषधरासीम’: बाइक राइडर और चरवाहे बनकर पहुंची पुलिस

17 साल से फरार 25 हजार का इनामी चरस तस्कर गिरफ्तार, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से...

संकल्प से सिद्धि: वादों को धरातल पर उतार रच दिया विकास का नया इतिहास शिवगंज पंचायत समिति को मिली ₹2.38 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

प्रधान ललिता कुंवर व प्रधान प्रतिनिधि बिशनसिंह देवड़ा ने अंतिम पलों में भी नहीं...

घर के दरवाजे पर मजबूत ताला लगाया है? तो वाई-फाई को भी लॉक कीजिए, वरना हैकर चुपके से घुस जाएगा आपके ड्राइंग रूम तक!

साइबर क्राइम शाखा की एडवाइजरी: डिफॉल्ट पासवर्ड तुरंत बदलें, डब्ल्यूपीए3 या डब्ल्यूपीए2 एन्क्रिप्शन अपनाएं,...