Homeजालोरशिक्षा के क्षेत्र में बदलाव की नई इबारत: राउमावि मेडा में ब्लॉक...

शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव की नई इबारत: राउमावि मेडा में ब्लॉक निष्पादन समिति की अहम बैठक संपन्न

Published on

प्रधानाचार्य तेजाराम देवासी की सक्रियता और भामाशाहों के सहयोग से संवर रहा विद्यार्थियों का भविष्य

जालोर/मेडा। जब नेतृत्व मजबूत हो और इरादे नेक, तो सरकारी विद्यालयों की सूरत बदलते देर नहीं लगती। कुछ ऐसा ही नजारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेडा में देखने को मिला, जहाँ शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विभागीय योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए ब्लॉक निष्पादन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य तेजाराम देवासी के कुशल समन्वय और नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने शिक्षा के प्रति एक नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया है।

माँ सरस्वती के वंदन से हुआ वैचारिक मंथन का आगाज बैठक का शुभारंभ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मंजू प्रतिभा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और वंदना के साथ हुई। इस दौरान प्रधानाचार्य तेजाराम देवासी ने आए हुए सभी अधिकारियों का स्वागत किया और विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट साझा की।

भामाशाह सोमाराम चौधरी का अनुकरणीय कदम: नौनिहालों को मिली राहत कड़कड़ाती ठंड में शिक्षा के मंदिर की मदद के लिए भामाशाह सोमाराम चौधरी ने हाथ आगे बढाए। उन्होंने कक्षा 1 से 5 तक के नन्हे विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए। यह मोटिवेशनल पहल दिखाती है कि समाज और विद्यालय मिलकर किस तरह बच्चों के भविष्य को सुरक्षित और सुलभ बना सकते हैं।

शिक्षा की योजनाओं पर हुआ गहन मंथन बैठक में विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें प्रमुख बिंदु रहे:

  • बोर्ड परीक्षा उन्नयन: विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने की रणनीति।
  • ज्ञान संकल्प व उल्लास कार्यक्रम: शिक्षा के साथ-साथ नवाचारों पर जोर।
  • लाडो योजना व पिंक ब्लू टैबलेट: छात्राओं के सशक्तिकरण और तकनीक से जुडाव की समीक्षा।
  • शत-प्रतिशत उपस्थिति: ऑनलाइन स्टाफ और छात्र उपस्थिति के साथ आधार-जनाधार प्रमाणीकरण की प्रगति।
  • CWSN विशेष देखभाल: विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

इन अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति बैठक में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खंगार सिंह, रघुनाथ डारा, संदर्भ व्यक्ति विरधाराम तथा साक्षरता खंड समन्वयक दीप सिंह देवल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और विभागीय निर्देशों के पालन की अपील की।

प्रधानाचार्य तेजाराम देवासी ने जताया आभार कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य तेजाराम देवासी ने सभी अतिथियों, अधिकारियों और भामाशाहों का आभार प्रकट किया। उनकी सक्रियता ने न केवल बैठक को सफल बनाया, बल्कि ब्लॉक स्तर पर मेडा विद्यालय की एक नई पहचान स्थापित की है।


सर्कल न्यूज़ ओपिनियन

“प्रधानाचार्य तेजाराम देवासी जैसे शिक्षाविद और सोमाराम चौधरी जैसे दानदाताओं की जुगलबंदी ही सरकारी स्कूलों को ‘स्मार्ट’ और ‘सशक्त’ बना सकती है। शिक्षा के प्रति यह समर्पण जालोर के अन्य विद्यालयों के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा है।”

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क – मजलूमों की आवाज़ और सकारात्मकता की नई राह।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

दूसरी खबर ये भी

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

सदानंदमयी छटा में सराबोर होगी अर्बुदारण्य की पावन धरा, शंकराचार्य के जयकारों से गूंजेगा रानीवाड़ा

27 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज का भव्य स्वागत, नंदगांव चातुर्मास...