सिरोही,9 मार्च। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के सिरोही जिले में एक दिवसीय दौरे को लेकर सिरोही पहुंचने पर राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चैधरी व भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ. रक्षा भंडारी के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन किया।

रविवार को प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के सिरोही स्थित राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के सेवा केंद्र पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफा, तलवार, मोमेंटो देकर स्वागत सत्कार किया। राठौड़ ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत सत्कार करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि सिरोही से मेरी पुरानी यादें जुड़ी हुई है, पूर्व में सिरोही के कार्यकर्ताओं ने मुझे बहुत कुछ दिया है, राठौड़ पूर्व में सिरोही में भाजपा जिले के संगठन प्रभारी के नाते भी कार्य कर चुके हैं। राठौर ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अभी से आने वाले चुनाव में अपनी अपनी सहभागिता निभाने के लिए कहा।
स्वागत के पश्चात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश के उपाध्यक्ष गणपत सिंह राठौड़ के कुशलक्षेम पूछने के लिए उनके निवास स्थान पर गए। इस अवसर पर जिला प्रमुख अर्जुन राजपुरोहित, पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश दवे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह चैहान, जिला महामंत्री योगेंद्र गोयल, दीपाराम पुरोहित, नरपत सिंह राणावत, जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा, पूर्व जिला उप प्रमुख कानाराम चैधरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तारा राम माली, नारायण देवासी, जुझार सिंह, गंगा सिंह राठौर, भवानी सिंह सिंघल, प्रधान हसमुख मेघवाल, मंडल अध्यक्ष चिराग रावल, कृपाराम देवासी, ताराचंद कुमावत, जितेंद्र सिंह देवड़ा, भंवर रावल, शिवगंज पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि विशन सिंह देवड़ा, मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल माली, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अमराराम प्रजापत, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण, लोकेश खंडेलवाल, गणपत सिंह कैलाशनगर, महेंद्र माली, महामंत्री रामलाल मेघवाल, बाबूसिंह मकरोड़ा, राकेश सोनी, ललित देवासी, हार्दिक देवासी, शैतान सिंह सोनगरा, घनश्याम सिंह देवड़ा, राजेंद्र सिंह चैहान, कैलाश मेघवाल, गोविंद सैनी, दमयंती डाबी, मणि देवी, हेमलता पुरोहित, गीता पुरोहित, ऊषा देवी, कुंदन मल राठी, इंदर सिंह मकवाना, गोविंद माली, अमृत सुथार, शिवलाल जीनगर, रामेश्वर कंसारा, प्रकाश भाटी, प्रवीण राठौर, जबर सिंह चैहान, शंकर सिंह परिहार, दिनेश वैष्णव, हिम्मत छिपा, मोहन माली, भंवर माली, रोहित खत्री, हिम्मत राम भाटी, लक्ष्मण परिहार, विकाश रावल, लक्ष्मी नारायण गहलोत, सुनील गुप्ता, कलाराम देवासी, वेनाराम प्रजापत, महेंद्र सिंह परिहार, चंपालाल जटिया, महेंद्र दवे, अशोक कुमावत, राजेंद्र राजपुरोहित, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



