जोधपुर / बाड़मेर / जालोर: मारवाड़ राजपूत सभा के आगामी 30 अगस्त 2026 को होने वाले चुनावों को लेकर मारवाड़ आंचल में राजनीतिक पारा पूरी तरह से चढ़ चुका है। इस बीच, समाज के बीच उठी सुगबुगाहट और तीखे सवालों के दौर ने चुनाव को बेहद रोमांचक बना दिया है। एक तरफ जहां पारंपरिक व्यवस्था और पिछले लम्बे समय से नेतृत्व संभाल रहे हनुमान सिंह खांगटा की कार्यप्रणाली पर समाज के प्रबुद्ध वर्ग और युवाओं द्वारा कड़े सवाल दागे जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बदलाव का हुंकार भरकर मैदान में उतरे युवा एवं ऊर्जावान चेहरे रविन्द्र सिंह राणावत (सांडेराव) को लेकर समाज में भारी उत्साह और समर्थन का ज्वार देखने को मिल रहा है।

12 साल का हिसाब: कौम मांग रही जवाब, खांगटा से सीधे सवाल
चुनाव के इस माहौल के बीच सोशल मीडिया और जन-चर्चाओं में 'राजपूत समाज का खुला ख़त' तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सीधे तौर पर हनुमान सिंह खांगटा से पिछले 12 सालों के कार्यकाल का हिसाब मांगा गया है। समाज के लोगों और विभिन्न मंचों से खांगटा पर कई गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं:

- मनमाना सदस्यता शुल्क: बिना जनरल कमेटी की मीटिंग और बिना अखबार में विज्ञप्ति दिए मेंबरशिप को ₹5000 करने पर सवाल उठाया गया है कि क्या यह नए सदस्यों को रोकने की साजिश थी?
- लाइब्रेरी बंद और मैरिज गार्डन: सभा भवन में संचालित होने वाली अध्ययनरत युवाओं की लाइब्रेरी को बंद कर मैरिज गार्डन चालू करने के निर्णय को समाजहित के विपरीत बताया गया है।
- जमीनों पर कब्जे व आवंटन विफलता: पिछले 12 सालों में सरकार से समाज के नाम एक भी जमीन आवंटित न करवा पाने और जमीनों पर अवैध कब्जों के गंभीर आरोपों पर कौम जवाब मांग रही है।

- लगातार कब्जा और मौका परस्ती: पिछले चुनावों में इसे 'अंतिम चुनाव' बताने के बावजूद दोबारा कुर्सी से मोह क्यों? साथ ही, कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस के पाले में खड़े रहकर समाज के पक्ष में ठोस कदम न उठाने को लेकर भी तीखा रोष है।
अब वक्त है नई सोच रो, अब वक्त है युवा नेतृत्व रो!
इन तमाम सवालों और असंतोष के बीच, मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रविन्द्र सिंह राणावत (बैलट नंबर 3) ने समाज के बीच एक मजबूत विकल्प पेश किया है। जेएनवीयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके रविन्द्र सिंह राणावत को लेकर समाज के बुजुर्गों, युवाओं और प्रबुद्ध जनों का मानना है कि छात्र राजनीति से लेकर समाज सेवा तक का उनका सफर अनुभव, ऊर्जा और कुछ कर गुजरने के जज्बे से भरपूर रहा है।
समाज के लोगों का कहना है कि राणावत ने हमेशा रिश्तों को सिर्फ बनाया नहीं, बल्कि निभाया है। आपदा और जरूरत के वक्त आगे आकर समाज के साथियों के लिए खड़े होने की उनकी खूबी ही उन्हें आज आमजन और युवाओं की पहली पसंद बना रही है। यही वजह है कि इस चुनाव में उनका समर्थन महज औपचारिकता नहीं, बल्कि वर्षों के अनुभव से उपजा अटूट विश्वास बन चुका है।
युवा टीम के साथ मैदान में राणावत
रविन्द्र सिंह राणावत के साथ पूरी टीम समाज के विकास का संकल्प लेकर जन-संपर्क अभियान में जुटी हुई है:
- अध्यक्ष पद: रविन्द्र सिंह राणावत, सांडेराव (बैलट नं. 3)
- उपाध्यक्ष पद: महावीर सिंह चौहान, दांतिया (बैलट नं. 3)
- महासचिव पद: पृथ्वी सिंह राठौड़, खाराबेरा (बैलट नं. 2)
- कोषाध्यक्ष पद: विक्रम सिंह राठौड़, रामदावास (बैलट नं. 2)
30 अगस्त 2026 को होने वाले इन चुनावों में मारवाड़ का मतदाता यह तय करेगा कि क्या वह पुराने और सवालों के घेरे में घिरे नेतृत्व को चुनेगा, या फिर रविन्द्र सिंह राणावत के रूप में एक नई सोच, पारदर्शी कार्यशैली और ऊर्जावान युवा नेतृत्व को कमान सौंपेगा।
— ब्यूरो रिपोर्ट, Circle News Network









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां