शातिर आरोपी हमेशा ठिकाने बदल-बदल कर जोधपुर, नागौर, अजमेर एवं जयपुर, मुम्बई, गोवा में काट रहा था फरारी
जोधपुर। रैज के आईजी विकासकुमार, ज्ञानचंद्र यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन में मोटाराम गोदारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालोर, गौतम जैन वृताधिकारी वृत जालोर के निकटतम सुपरविजन में अरविन्द कुमार निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना जालोर के नेतृत्व में व जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय की टीम द्वारा आज ईतला पर कार्यवाही करते हुए 2.10.2019 धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना कोतवाली एवं प्रकरण में वांछित करीबन 6 वर्ष से फरार, 25 हजार रूपये की ईनामी अपराधी नरेश पुरी पुत्र नारायण पुरी जाति गोस्वामी उम्र 36 साल निवासी गजानन्द नगर पाल रोड़, जोधपुर का पुलिस टीम द्वारा लगातार पीछा कर आसूचनाओं का संकलन किया गया तो वांछित आरोपी नरेश गिरी की सूचना मिली की अभियुक्त किकेट एकेडमी में क्रिकेट खेलने जायेगा। जिस पर टीम द्वारा जोधपुर कि किक्रेट एकेडमी के बारे में सुचना संकलित कर निगरानी रखी जाकर आज सुबह वीरू किक्रेट एकेडमी से किक्रेट खेल कर जाते समय टीम द्वारा दस्तयाब किया गया।
इस कार्यवाही में जिला विशेष टीम के किशन गहलोत कानि, त्रिलोक सिंह, मनीष, ओमकार सिंह, पुलिस अधीक्षक कार्यालय जालोर का खास सहयोग रहा। साथ ही, अरविन्द कुमार थानाधिकारी, सुरेन्द्र कानि, सुरेश डुडी, राकेश की भी मदद रही।
