एनडीपीएस मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन धरकरभर के तहत कार्रवाई
जोधपुर रेंज में ऑपरेशन धरकरभर अभियान के तहत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जालोर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचौर और वृताधिकारी रानीवाड़ा की सुपरविजन में थानाधिकारी करड़ा के नेतृत्व में गठित टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
पुलिस ने प्रकरण संख्या 126, दिनांक 08.06.2025 के तहत धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित विकास कुमार विश्नोई पुत्र मंगलाराम, निवासी लाछीवाड, पुलिस थाना सांचोर, जिला जालोर को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया। आगे की जांच जारी है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
- कमलेश, उप निरीक्षक, थानाधिकारी करड़ा
- संग्राराम, हेड कांस्टेबल (415)
- हनुमानाराम, कांस्टेबल (798)
- प्रभुराम, कांस्टेबल (717)
- भरत कुमार, कांस्टेबल (977)



