जयपुर। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल 5 फरवरी को धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम को लेक जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे। शर्मा नरसाणा में मंदिर प्रतिष्ठा समारोह और बाद में सांचौर विधायक जीवाराम के फार्महाउस भादरूणा जाकर उनकी माताजी को श्रद्धांजलि प्रकट करेंगे।
मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री शर्मा 5 फरवरी को सुबह 10.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट से विमान द्वारा जोधपुर एयरपोर्ट, बाद में हेलिकॉप्टर से 12.20 बजे नरसाणा देवेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेंगे। बाद में, हेलिकॉप्टर से 2 बजे भादरूणा पहुंच कर संाचौर विधायक जीवाराम के फार्महाउस पहुंचेंगे। जहां उनकी स्वर्गवासी माताजी को श्रद्धासुमन प्रदान करेंगे।
भादरूणा से 2.30 बजे वापस हेलिकॉप्टर से जोधपुर एयरपोर्ट और वहा से विमान द्वारा वापस जयपुर लौंटेंगे। जिला भाजपा के नेता मुकेश खंडेलवाल ने बताया कि संगठन की ओर से सीएम के दौरे को लेकर पूरी तैयारियां कर दी गई है। सभी जनप्रतिनिधि सहित संगठन के पदाधिकारी कल दौरे में भाग लेंगे।
