Homeजालोरजालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

Published on

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC समिति में बड़ी जिम्मेदारी
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने सौंपा नियुक्ति पत्र, 2 वर्ष रहेगा कार्यकाल; भीनमाल व जालोर जिले की रेल समस्याओं का खाका तैयार कर आगामी बैठक में रखेंगे भंडारी।

मोदरान (जगमालसिंह राजपुरोहित)। जोधपुर संभाग के वरिष्ठ पत्रकार, नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष एवं समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता माणकमल भंडारी को उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल की ‘मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति’ (DRUCC) का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति सम्पूर्ण जालोर जिले और पत्रकारिता जगत के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है।

एक विशेष समारोह के दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने श्री भंडारी को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हितेश यादव ने श्री भंडारी के लगभग 55 वर्षों के सफल एवं निष्पक्ष पत्रकारिता जीवन की सराहना करते हुए कहा कि समाज और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके दीर्घकालिक अनुभवों का सीधा लाभ अब रेलवे प्रशासन एवं आम रेल यात्रियों को मिलेगा।

यात्री सुविधाओं में सुधार पर रहेगा विशेष जोर

समिति के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि DRUCC का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशनों के विकास, यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और स्थानीय स्तर से मिलने वाले सुझावों को रेलवे प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना है। उन्होंने श्री भंडारी से आग्रह किया कि वे भीनमाल एवं जालोर जिले के विभिन्न रेलवे स्टेशनों की आवश्यकताओं, यात्री सुविधाओं तथा विकास संबंधी सुझावों का विस्तृत मसौदा तैयार कर आगामी बैठक में प्रस्तुत करें, ताकि उन पर त्वरित व सकारात्मक कार्रवाई की जा सके। भंडारी का यह कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा।

पत्रकारिता जगत और जन-प्रतिनिधियों में खुशी

इस दौरान अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय सचिव शेख रईस अहमद ने श्री माणकमल भंडारी का साफा व फूलमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। ज्ञातव्य रहे कि इस नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनुशंसा पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निर्देश जारी किए थे। इसमें जालोर-सिरोही सांसद लूम्बाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित एवं निवर्तमान जिला प्रमुख राजेश राणा का विशेष सहयोग रहा। भंडारी के मनोनीत होने पर क्षेत्र के अनेक सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

भीनमाल में अध्यक्ष पद की जंग हुई बेहद तेज, मनोज गुप्ता और प्रेमराज बोहरा आमने-सामने; 13 निर्दलीयों के रुख पर टिकी निगाहें

📰 सर्कल न्यूज़ नेटवर्क (विशेष राज्य समाचार - भीनमाल संस्करण) सियासत का सबसे बड़ा 'सर्जिकल स्ट्राइक'...

नशा मुक्त समाज की ओर एक अनूठी पहल: मालवाड़ा में सजेगी जागरूकता की अलख, युवाओं को मिलेगी नई दिशा

सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षण समिति, सामाजिक सरोकार प्रकल्प और नई किरण नशा मुक्ति केन्द्र...