राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद में चर्चा की उठाई मांग
Circle News Network
रानीवाड़ा (जालौर/सांचौर)। NEET समेत देश में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे कथित पेपर लीक मामलों को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में भारी रोष व्याप्त है। बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रानीवाड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम उपखंड अधिकारी (SDM) रानीवाड़ा को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कड़ा एक्शन लेने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

लाखों युवाओं के भविष्य पर खड़ा हुआ प्रश्नचिह्न
ब्लॉक अध्यक्ष वरदाराम माली ने बताया कि देश में NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित तौर पर 150 से अधिक पेपर लीक के मामले सामने आ चुके हैं। इससे देश के लाखों विद्यार्थियों और युवाओं का भविष्य अंधकार में लटक गया है। परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता और पूरी शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
ज्ञापन में रखी गईं मुख्य मांगें:
- निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई: 150 से अधिक कथित पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों तथा जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कर सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
- शिक्षा मंत्री का इस्तीफा: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा लिया जाए।
- केस वापस लिए जाएं: दिल्ली में इस मुद्दे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर दर्ज मुकदमे तत्काल निरस्त किए जाएं।
- संसद में चर्चा: इस गंभीर विषय पर संसद में विस्तृत चर्चा कराकर परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाया जाए।
- सार्वजनिक माफी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के छात्रों से इस पूरे प्रकरण पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करें।
ये लोग रहे मौजूद
ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष वरदाराम माली के साथ अम्बालाल चितारा, चंदन सिंह सोलंकी, सरपंच जेठी देवी, केवलचंद, पारसमल, अशोक राणा, गणेशाराम, मुकेश कुमार, आकाश गोयल, शंकर घांची सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



