Homeराजस्थानपाली'विकसित भारत' की प्रयोगशाला बनेगा पाली का सवाईपुरा: देश के पहले 'CSIR...

‘विकसित भारत’ की प्रयोगशाला बनेगा पाली का सवाईपुरा: देश के पहले ‘CSIR स्मार्ट गाँव’ मिशन का ऐतिहासिक आगाज

Published on

14 वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं की तकनीक से बदलेगी गांव की तस्वीर; खेती, पानी और मकान सब होगा हाईटेक

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क पाली/सवाईपुरा। राजस्थान के पाली जिले का एक छोटा सा गाँव ‘सवाईपुरा’ अब देश के नक्शे पर विज्ञान और तकनीक के मॉडल के रूप में उभरेगा। प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत-2047’ के सपने को साकार करने की दिशा में शनिवार को यहाँ एक नया इतिहास लिखा गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत सीएसआईआर (CSIR) ने अपने महत्वाकांक्षी “स्मार्ट गाँव” (Smart Village) मिशन मोड प्रोजेक्ट का शुभारंभ इसी गाँव से किया है।

इस मिशन का औपचारिक उद्घाटन पाली सांसद पी.पी. चौधरी और सीएसआईआर की महानिदेशक डॉ. एन. कलैसेल्वी ने किया। इस दौरान पाली विधायक भीमराज भाटी, सीएसआईआर-सीबीआरआई निदेशक प्रो. प्रदीप कुमार रमनचरला और सीएसआईआर-सीरी निदेशक डॉ. पी.सी. पंचारिया भी मौजूद रहे।

क्या है ‘स्मार्ट गाँव’ मिशन? यह केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत को विज्ञान से जोड़ने की एक क्रांति है। इस मिशन के तहत सीएसआईआर की 14 प्रमुख प्रयोगशालाओं के वैज्ञानिकों ने सवाईपुरा गाँव का गहन सर्वेक्षण किया और यहाँ की जरूरतों के हिसाब से ‘कस्टमाइज्ड’ तकनीकी समाधान तैयार किए हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत गाँव में निम्नलिखित हाईटेक बदलाव किए जाएंगे:

  • आवास और बुनियादी ढाँचा: कूल रूफ तकनीक (गर्मी से बचाने वाली छतें), कम लागत वाले मजबूत मकान और आधुनिक ग्रामीण सड़कें।
  • खेती-किसानी: औषधीय और सुगंधित फसलों की खेती, मधुमक्खी पालन, स्मार्ट कृषि यंत्र और मिलेट (मोटा अनाज) की प्रोसेसिंग।
  • पानी और ऊर्जा: सौर ऊर्जा प्रणाली, गंदे पानी का ट्रीटमेंट (Recycling), पीने का साफ पानी और भूजल का वैज्ञानिक आकलन।
  • डिजिटल और एआई: वन्यजीव-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई सिस्टम, स्मार्ट बिजली प्रबंधन, डिजिटल हेल्थ मॉनिटरिंग और दूध की गुणवत्ता जांचने वाली मशीनें।

तकनीक की प्रदर्शनी ने मोहा मन कार्यक्रम स्थल पर एक विशेष तकनीकी प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें वैज्ञानिकों ने दिखाया कि कैसे बायो-गैस, कम्पोस्टिंग और ठोस कचरा प्रबंधन से गाँव को ‘जीरो वेस्ट’ बनाया जा सकता है। मिशन के नोडल समन्वयक डॉ. किशोर एस. कुलकर्णी ने बताया कि इन तकनीकों का मकसद ग्रामीणों की आय बढ़ाना और जीवन स्तर सुधारना है।

अहम समझौता: प्रोजेक्ट को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए कार्यक्रम के दौरान ‘बाल रक्षा भारत’ संस्था के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

संवाद और समन्वय कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने वैज्ञानिकों के साथ सीधा संवाद किया और अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं। आयोजन का समन्वय डॉ. चन्दन स्वरुप मीना और राजेश कुमार शर्मा की टीम ने किया। इस मौके पर डॉ. अजय चौरसिया, डॉ. ताबिश आलम, डॉ. नवीन और चक्रधर सहित जिला प्रशासन के अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

नवाचार: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की बड़ी उपलब्धि

अब चंद सेकंड में होगी मुंह के कैंसर की पहचान: 'मुख आरोग्य' ऐप को...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

रानीवाड़ा में ‘स्कूटी सिखाओ अभियान’ का समापन: 350 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का ‘लाइसेंस’

लर्निंग लाइसेंस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे, नवरात्र के उपलक्ष्य में तिलक लगाकर हुआ...

ओबीसी के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस का बड़ा मंथन: जयपुर में जुटी दिग्गजों की टोली

रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने बुलंद की पिछड़े वर्गों की आवाज, कहा— हर वर्ग...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...

सड़कों पर सुरक्षा और विहार के लिए भूमि: जैन संतों के संकल्प पत्र की घोषणा को अमलीजामा पहनाने में जुटा जालोर प्रशासन

जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जारी किया आदेश, जिला स्तरीय समिति में...