सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड लेकर निकली ‘सुशासन यात्रा’, गजापुरा से डोरडा तक हुआ भव्य स्वागत
रानीवाडा | राज्य सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आज रानीवाडा विधानसभा क्षेत्र में ‘सुशासन रथ यात्रा’ का आगाज हुआ। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू हुई इस मुहिम के तहत आज पहले दिन एलईडी मोबाइल वैन ने ग्रामीण इलाकों का दौरा किया।

आज का अपडेट: 5 पंचायतों में पहुंचा रथ उपखंड अधिकारी कार्यालय के आदेशानुसार, आज (13 दिसंबर) यात्रा की शुरुआत गजापुरा से हुई। इसके बाद रथ कलापुरा, जसवंतपुरा और चांदुर होते हुए डोरडा पहुंचा । कुल 5 ग्राम पंचायतों में सरकार की योजनाओं का लाइव प्रदर्शन किया गया, जिसे ग्रामीणों ने एलईडी स्क्रीन पर देखा और सराहा ।
उद्देश्य: अंतिम छोर तक पहुंचे लाभ इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आमजन को सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, जैसे- स्वास्थ्य बीमा, किसान कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि की जानकारी देना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे ।
आगे की राह यह जागरूकता अभियान आगामी 26 दिसंबर तक जारी रहेगा, जिसके तहत हर दिन अलग-अलग रूट पर जाकर सरकार के सुशासन का संदेश दिया जाएगा ।



