Homeन्यूज़ऑपरेशन 'स्क्वायर पिरामिड': सेना के नाम पर 'मलाई' खाने वाले 28 फर्जी...

ऑपरेशन ‘स्क्वायर पिरामिड’: सेना के नाम पर ‘मलाई’ खाने वाले 28 फर्जी पूर्व सैनिक गिरफ्तार

Published on

FC I में गार्ड की नौकरी कर रहे थे धोखाधड़ी का ये बड़ा खेल, ATS ने भारतीय सेना की प्रतिष्ठा पर लगे धब्बे को धोया

भारतीय सेना के गौरव और त्याग को कलंकित करने वाले एक बड़े घोटाले का सर्कल न्यूज़ नेटवर्क ने पर्दाफाश किया है। राजस्थान एटीएस (ATS) ने ‘ऑपरेशन स्क्वायर पिरामिड’ चलाकर भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदामों और डिपो में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे 28 निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इन घोटालेबाजों ने पूर्व सैनिकों को मिलने वाले 90% आरक्षण को अपनी मोटी कमाई का जरिया बना लिया था, जिससे न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ हुआ बल्कि भारतीय सेना की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ रहे थे।


सेना के नाम पर घपला

घोटालेबाजों ने भारतीय सेना के नाम को भी नहीं बख्शा। पूर्व सैनिकों के नाम पर मलाई खाने वाले घपलेबाजों के इस बड़े खेल का पर्दाफाश एटीएस महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार के निर्देश पर किया गया। एटीएस को आसूचना मिली थी कि भारतीय खाद्य निगम, राजस्थान में निजी व्यक्तियों द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर FCI गोदामों और डिपो में खाद्य सुरक्षा गार्ड की नौकरी की जा रही है।

ऑपरेशन ‘स्क्वायर पिरामिड’ की रणनीति

वीके सिंह, आईपीएस, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं एसओजी राजस्थान, जयपुर के दिशा-निर्देश पर इस बड़े ऑपरेशन की शुरुआत हुई।

  • लक्ष्य: भारतीय खाद्य निगम में तैनात सुरक्षा गार्डों का सत्यापन करना।
  • पृष्ठभूमि: भारत सरकार पूर्व सैनिकों के काम के लिए कई रोजगारों में उन्हें 90 प्रतिशत का कोटा देती है। FCI में भी ये नियुक्तियां प्राइवेट सुरक्षा एजेंसियों के माध्यम से की जाती हैं।
  • सुराग: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद एटीएस राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए सामरिक प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी रख रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ प्राइवेट सुरक्षा एजेंसियां निजी व्यक्तियों को एक्स आर्मी मैन के रूप में सुरक्षा गार्ड लगा रही हैं।
  • जांच का तरीका: एटीएस ने सभी सुरक्षा गार्डों के आईडी नंबर, पीपीओ नंबर और अन्य भूतपूर्व सैनिक संबंधित सूचनाएं खंगाली, जिसमें पाया गया कि निजी लोग फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहे हैं।

छापामारी और गिरफ्तारी

एटीएस ने ऑपरेशन ‘स्क्वायर पिरामिड’ को अंजाम देने के लिए एक खास रणनीति अपनाई।

  • टीम गठन और अध्ययन: विभिन्न टीमें बनाकर FCI राजस्थान से प्राइवेट सुरक्षा एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराए गए सुरक्षा गार्डों की नियमावली का गहन अध्ययन किया गया।
  • जाल बिछाना: ऑपरेशन को गोपनीय रखने के लिए गार्ड्स के सत्यापन हेतु प्रशिक्षण दिए जाने का जाल बिछाया गया।
  • कार्यवाही: प्रारंभिक तौर पर 31 गोदामों/डिपो को चिन्हित किया गया। प्रत्येक स्थान पर योजनानुसार एटीएस की टीमें पहुंचीं और प्रशिक्षण के लिए सुरक्षा गार्ड्स को भौतिक रूप से इकट्ठा किया गया।
  • सत्यापन: उनके भूतपूर्व सैनिक संबंधी दस्तावेज एटीएस मुख्यालय में अस्थाई कंट्रोल रूम में भिजवाए गए। कंट्रोल रूम में FCI और एक्स आर्मी मैन के रिकॉर्ड रखने वाले अधिकारियों के सहयोग से दस्तावेजों का परीक्षण किया गया।
  • सफलता: सत्यापन में कुल 28 सुरक्षा गार्ड ऐसे पाए गए जो एक्स आर्मी मैन न होकर निजी व्यक्ति थे। इन्हें गिरफ्तार किया गया।

ऐसे होती थी धांधली और फर्जी दस्तावेज

इस संगठित गिरोह ने धोखाधड़ी के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे।

  • फर्जी दस्तावेज: एक्स आर्मी मैन पहचान पत्र, पेंशन का पीपीओ, कैंटीन कार्ड, डिस्चार्ज प्रमाण पत्र और सैन्य वर्दी में फोटो इत्यादि।
  • धोखाधड़ी का तरीका: गिरोह जरूरत मंद निजी व्यक्तियों को तलाशता था। उनसे मोटी रकम लेकर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। इसके बाद भारतीय खाद्य निगम में दस्तावेज जमा कराकर उन्हें नियोजित किया जाता था। ये लोग वर्दी पहनकर भूतपूर्व सैनिक के रूप में नौकरी करते थे और अपनी तनख्वाह का 10 से 20 प्रतिशत कमीशन के रूप में गिरोह को देते थे।

बड़े मगरमच्छों पर निगाह

एटीएस का अनुसंधान अब बड़े मगरमच्छों की ओर इशारा कर रहा है।

  • जांच का दायरा: प्राइवेट सुरक्षा एजेंसियों, दलालों और एफसीआई तथा डीजीआर के पास मौजूद फर्जी दस्तावेजों के संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जाएगा।
  • गहन संदेह: दलाल, प्राइवेट सुरक्षा एजेंसियां और इस षडयंत्र की बड़ी कड़ियां अब संदेह के घेरे में हैं। एटीएस महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने कहा है कि आने वाले दिनों में बड़े मगरमच्छों पर गाज गिरने की संभावना है।
  • गंभीरता: यह मामला केवल रोजगार प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ और भारतीय सेना की छवि, विश्वसनीयता एवं कार्य कुशलता पर धब्बा लगाने की घृणित साजिश है।

ATS टीम को शाबाशी और जनता से अपील

संपूर्ण ऑपरेशन को सफल बनाने में टीम चार्ली की विशेष भूमिका रही। महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने इस कार्रवाई में शामिल समस्त टीमों को विशेष कार्यक्रम के दौरान एटीएस कार्यालय में सम्मानित करने की घोषणा की है।

विकास कुमार, महानिरीक्षक पुलिस, एटीएस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अपराधी या उससे संबंधित कोई भी सूचना एटीएस नियंत्रण कक्ष नंबर 0141-2601583 और व्हाट्सएप नंबर 9001999070 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की गोपनीयता का पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाएगा।

राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले इस गिरोह का पर्दाफाश करके एटीएस ने एक बड़ा संदेश दिया है कि भारतीय सेना के नाम पर किया गया कोई भी धोखा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

भीनमाल में अध्यक्ष पद की जंग हुई बेहद तेज, मनोज गुप्ता और प्रेमराज बोहरा आमने-सामने; 13 निर्दलीयों के रुख पर टिकी निगाहें

📰 सर्कल न्यूज़ नेटवर्क (विशेष राज्य समाचार - भीनमाल संस्करण) सियासत का सबसे बड़ा 'सर्जिकल स्ट्राइक'...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...