Homeचितलवानासीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा कड़ी, भारतीय सेना ने आतंकियों को दिया करारा...

सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा कड़ी, भारतीय सेना ने आतंकियों को दिया करारा जवाब

Published on

जालोर, 13 मई। जिले के प्रभारी मंत्री के. के. विश्नोई ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे जालोर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया और स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा की।

प्रभारी मंत्री ने सरवाना, खेजडियाली और वेडिया गांवों का दौरा किया, जहां उन्होंने कहा कि हाल ही में सीमा पर उत्पन्न तनावपूर्ण माहौल में भारत के साहसी सैनिकों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से पूरे मिशन की निगरानी कर रहे हैं, और भारतीय सेना पाकिस्तान के आतंकियों का सफाया कर रही है।

उन्होंने सीमावर्ती इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी और किसी भी संदेहजनक गतिविधि की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाना या प्रशासन को देने की अपील की। साथ ही, प्रशासनिक अधिकारियों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए ठोस सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनप्रतिनिधियों ने जताया भरोसा

सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैंनाहरसिंह जोधा ने जोर दिया कि वर्तमान में स्थिति शांतिपूर्ण है, लेकिन यदि पाकिस्तान कोई कदम उठाता है, तो उसे उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा।

जसराज राजपुरोहित ने स्थानीय ग्रामीणों को अपने आसपास रहने वाले बाहरी लोगों का पुलिस थाने में सत्यापन कराने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को देने की अपील की।

पूर्व सांसद देवजी पटेल ने कहा कि भारत का नेतृत्व मजबूत हाथों में है, और देश की सेना आधुनिक हथियारों से लैस है। मेड इन इंडिया हथियारों ने पूरे विश्व में अपनी ताकत साबित की है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन हमले की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने सभी ड्रोन को नष्ट कर दिया

बैठक में अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित

इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सांचौर दौलतराम चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

भारत की सशक्त सेना ने एक बार फिर साबित किया है कि देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में बह रही थी ‘अंग्रेजी’: भारतमाला टोल पर 80 लाख का माल जब्त, चालक गिरफ्तार

पंजाब से लाई जा रही शराब के 550 कार्टन बरामद; तिरपाल के नीचे छिपाया...

नशा तस्करों पर शिकंजा: 100 ग्राम एमडी के साथ चार दबोचे, दो मोटरसाइकिलें जब्त

अभियान धरपकड़' के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज ' नशा...

सांचौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का इनामी ड्रग्स तस्कर राकेश कुमार गिरफ्तार, चार गंभीर मामलों में था वांछित

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और वृत्ताधिकारी जयराम मुंडेल के सुपरविजन में थानाधिकारी नेमाराम...

रानीवाड़ा में ‘स्कूटी सिखाओ अभियान’ का समापन: 350 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का ‘लाइसेंस’

लर्निंग लाइसेंस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे, नवरात्र के उपलक्ष्य में तिलक लगाकर हुआ...

ओबीसी के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस का बड़ा मंथन: जयपुर में जुटी दिग्गजों की टोली

रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने बुलंद की पिछड़े वर्गों की आवाज, कहा— हर वर्ग...

किसान क्रांति: बावरला में हुंकार, रिलायंस बीमा कंपनी राजस्थान से बाहर

फसल बीमा से लेकर कर्ज माफी तक गूंजी किसानों की आवाज, बावरला में नई...