पुलिस थाना जसंवतपुरा द्वारा “ऑपरेशन शिंकजा ” के तहत दुष्कर्म के दर्ज प्रकरण में वांछित अपराधी के विरूद्व त्वरित कार्यवाही-
जालोर।
जिले की जसवंतपुरा पुलिस ने ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुष्कर्म के दर्ज प्रकरण में वांछित आरोपी को महज पांच दिन में गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक जालोर के निर्देशन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम ने दिन-रात मेहनत की।
आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 76/2025, धारा 333, 74, 352, 64(1), 62 बी.एन.एस. 2023 व 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में वांछित आरोपी निम्बाराम पुत्र बाबुजी भील (30 वर्ष), निवासी पावली, पुलिस थाना जसवंतपुरा, फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने तकनीकी और मानव सूचना के आधार पर आरोपी का सुराग लगाते हुए उसे सूरत (गुजरात) से दस्तयाब कर 25 जून को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधिकारियों की देखरेख में ऑपरेशन
इस कार्रवाई का नेतृत्व गुमानसिंह भाटी, थानाधिकारी जसवंतपुरा ने किया। टीम में लाडूराम, हैडकॉन्स्टेबल 356, गोपाल, कॉन्स्टेबल 188, एवं रामनिवास, कॉन्स्टेबल 916 शामिल रहे। सम्पूर्ण कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचौर ज्ञानचन्द्र यादव एवं भवानीसिंह के निकटतम सुपरविजन में सम्पन्न हुई।
माननीय न्यायालय में पेशी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी निम्बाराम को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता एवं सफल कार्रवाई की सराहना की है।
जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्ती
महानिरीक्षक पुलिस, विकास कुमार, जोधपुर रेंज के निर्देशन में जिले में फरार अपराधियों की धरपकड़ हेतु ‘ऑपरेशन शिकंजा’ लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस की इस मुहिम से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।



