जालोर। जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार के निर्देश पर जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित सम्पत्तियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन जमीदोंज” के तहत करड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला पुलिस अधीक्षक जालोर ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचोर आवड़दान रतनू और रानीवाड़ा वृताधिकारी भवानी सिंह ईन्दा के सुपरविजन में यह कार्रवाई हुई। थाना करड़ा के थानाधिकारी उप निरीक्षक कमलेश के नेतृत्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में आरोपी सुरेश कुमार पुत्र किशनाराम विश्नोई निवासी लाछीवाड़ा, थाना सांचोर की तस्करी से अर्जित सम्पत्ति को फ्रीज कराने की कार्यवाही की गई।

प्रकरण संख्या 278/2024 धारा 8/18, 21, 29 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार आरोपी सुरेश कुमार द्वारा अवैध गतिविधियों से अर्जित सम्पत्तियों को चिन्हित कर धारा 68एफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत इस्तगासा तैयार किया गया। सम्पत्तियों की फ्रीजिंग की कार्यवाही के लिए संपूर्ण दस्तावेज नई दिल्ली स्थित प्राधिकृत प्राधिकरण के कार्यालय में 1 फरवरी 2025 को प्रस्तुत किए गए। इसके बाद थाना करड़ा के थानाधिकारी ने नई दिल्ली में स्वयं उपस्थित होकर पुलिस का पक्ष रखा। सुनवाई के उपरांत फ्रीजिंग आदेश की पुष्टि की गई। आदेश के तहत आरोपी सुरेश कुमार, उसके भाई दिनेश कुमार व पिता किशनाराम के नाम अर्जित सम्पत्ति को फ्रीज किया गया।
फ्रीज की गई सम्पत्तियों में बोलेरो केम्पर नम्बर जीजे 08 सीआर 1698, स्कॉर्पियो क्लासिक 11 नम्बर जीजे 18 ईए 2329, ट्रैक्टर नम्बर आरजे 46 आरबी 8893, ट्रैक्टर नम्बर आरजे 46 आरसी 3297, बोलेरो केम्पर नम्बर जीजे 18 एसी 7033 और मोटरसाईकिल नम्बर आरजे 46 एसएच 3987 शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी और आबकारी अधिनियम में संलिप्त रहने का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। सुरेश कुमार के विरुद्ध थाना सांचोर में वर्ष 2019 में धारा 19/54 व 14/57 राजस्थान आबकारी अधिनियम, वर्ष 2022 में धारा 8/22 व 29 एनडीपीएस एक्ट, 2023 में धारा 8/21, 22, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट, तथा अन्य प्रकरण पंजीबद्ध हुए हैं।
इस कार्रवाई में थाना करड़ा से उप निरीक्षक कमलेश, सहायक उप निरीक्षक मलाराम, कांस्टेबल हनुमाना राम (798) व श्रवण कुमार (96) शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक जालोर ने मादक पदार्थों की तस्करी और उससे अर्जित सम्पत्ति पर लगातार कठोर अभियान चलाने की बात कही।



