Homeगुजरातसरहद पलादर में स्थित रहवासी ढाणी से पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब...

सरहद पलादर में स्थित रहवासी ढाणी से पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 484 कार्टून व कुल 7 वाहन जब्त

Published on

करीब 1 करोड 30 लाख रूपये कोमत को शराब एवं वाहन जब्त

सांचौर। हरीशंकर जिला पुलिस अधीक्षक सांचोर, जस्साराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचोर के निर्देशानुसार और मांगीलाल राठौड़ वृताधिकारी वृत सांचोर के नेतृत्व मे 28 फरवरी की रात्रि के समय पुलिस टीम के द्वारा सरहद पलादर मे स्थित एक रहवासी ढाणी पर दबिश देकर पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के कुल 484 कार्टून बरामद किये जाकर शराब से भरे हुए एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त करने हेतु मौके पर खडे कुल 7 वाहनों को जब्त किया गया।

कल दिनांक 28 फरवरी को रात्री के समय राकेश जाखड़ हैड कानि सीआईडी क्राईम ब्रांच जयपुर से प्राप्त सूचना के आधार पर हरीशंकर जिला पुलिस अधीक्षक सांचोर के निर्देशन में मांगीलाल राठौड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी सांचौर, कमलेश कुमार उप निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना झाब, ओमप्रकाश सउनि मय जाब्ता पुलिस थाना सांचोर की टीम के द्वारा रात्री के समय गणपतलाल पुत्र सांवलाराम जाति चौधरी निवासी पलादर की रहवासी ढाणी पर दबिश दी गई।

पुलिस टीम के द्वारा दबिश देने पर रात्रि के समय अंधेरा होने से आरोपीगण मौके से भाग गये। मौके पर ट्रक मे से अवैध शराब छोटी गाडियों मे भरी जा रहो थी। पुलिस टीम के द्वारा मौके पर नियमानुसार वाहनों की तलाशी ली गई तो वहां पर खडे एक ट्रक, दो पिकअप ट्रोला जिसमे विभिन्न ब्राण्ड की पंजाब निर्मित अवैध शराब भरी हुई पाई गई। जिस पर अलग-अलग ब्रांण्ड की पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के कुल 484 कार्टून जब्त किये गये एवं अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त कुल 7 वाहनों को जब्त किया गया।

वाहनों की तलाशी मे मिले दस्तावेज, मोबाईल फोन, जीपीएस डिवाईस को जब्त किया गया। आरोपीयो के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जिसमे अग्रिम अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना चितलवाना के द्वारा किया जा रहा है।

जब्तशुदा वाहनों का विवरण –

ट्रक रजिस्ट्रेशन नम्बर – HR61C9868 पिकअप ट्रोला अशोक लिलण्ड कम्पनी का बिना नम्बरी चेसिस नम्बर-MB1AB42EONRDB3087 पिकअप ट्रोला महेन्द्रा कम्पनी का रजिस्ट्रेशन नम्बर- GJ01KT0477 स्विफ्ट कार रजिस्ट्रेशन नम्बर – GJ03HA8510 क्रेटा कार रजिस्ट्रेशन नम्बर – GJ27EC5076 स्विफ्ट कार रजिस्ट्रेशन नम्बर – GJ12CP3677 स्विफ्ट कार बिना नम्बरी चेसिस नम्बर- MA3FHEB1500844649 है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में बह रही थी ‘अंग्रेजी’: भारतमाला टोल पर 80 लाख का माल जब्त, चालक गिरफ्तार

पंजाब से लाई जा रही शराब के 550 कार्टन बरामद; तिरपाल के नीचे छिपाया...

नशा तस्करों पर शिकंजा: 100 ग्राम एमडी के साथ चार दबोचे, दो मोटरसाइकिलें जब्त

अभियान धरपकड़' के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज ' नशा...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...

11 साल की फरारी का हुआ अंत: बाड़मेर से धरा गया शातिर, वाव-थराद LCB की बड़ी कामयाबी

थल के रास्ते शराब तस्करी का 'धुरंधर' निकला 11 साल तक अंडरग्राउंड, आखिर कब...

उड़ान शिक्षा की, विजन उद्योग का: रबारी समाज के मेधावी छात्र सम्मानित, विधायक मावजी भाई देसाई ने की ‘गोपालक बिजनेस समिट’ की बड़ी घोषणा

समशेरपुरा के एम.एम. देसाई शैक्षणिक संकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नौकरी खोजने वाले नहीं,...

सांचौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 हजार का इनामी ड्रग्स तस्कर राकेश कुमार गिरफ्तार, चार गंभीर मामलों में था वांछित

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और वृत्ताधिकारी जयराम मुंडेल के सुपरविजन में थानाधिकारी नेमाराम...

किसान क्रांति: बावरला में हुंकार, रिलायंस बीमा कंपनी राजस्थान से बाहर

फसल बीमा से लेकर कर्ज माफी तक गूंजी किसानों की आवाज, बावरला में नई...