सांचौर। इन दिनों सांचौरी क्षेत्र में मुखबिरी सिस्टम सजग दिखाई दे रहा है। सांचौर थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह की सभी इन्द्रियां इन दिनों अलर्ट मोड पर है। आज पुलिस ने हाडेचा से सांचौर की ओर अपनी बाइक पर आ रहे चितलवाना थाने के गोमी गांव निवासी 25 साल के जयराम पुत्र ओमप्रकाश बिश्नोई को पकड लिया। उसके कब्जे से करीबन एक सौ ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में उसे अंदर डाल दिया।
थानाधिकारी ने पूरी कार्यवाही जिला एसपी ज्ञानचंद यादव, ए एसपी आवडदान और सहायक एसपी शरण गोपीनाथ कांबले आइएएस के सुपरवीजन में की है। बता देते है कि सांचौरी क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने का काम बखूबी तारीफे काबिल गौर करने लायक है।
