2.443 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार
जालोर जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन संपोलिया के तहत सांचोर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। 9 जून 2025 को पुलिस ने एन.एच. 68 पर न्यु जम्भेश्वर हाईवे होटल के पास नाकाबंदी कर रूगनाथराम पुत्र लाडुराम विशनोई (गीला) (उम्र 62 वर्ष) और रूगनाथराम पुत्र भगवानाराम विशनोई (खिलेरी) (उम्र 52 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 2.443 किलोग्राम डोडा पोस्त चूरा, 18,000 रुपये नकद, एक मोबाइल और नापतोल के लिए प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया गया।
इस कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान चारण और सहायक पुलिस अधीक्षक काबंले शरण गोपीनाथ के सुपरविजन में अंजाम दिया गया। थाना अधिकारी देवेन्द्रसिंह कच्छवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 29 के तहत प्रकरण संख्या 274 दिनांक 09.06.2025 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।
पुलिस टीम:
- थाना अधिकारी: देवेन्द्रसिंह कच्छवाह
- सहायक उपनिरीक्षक: पुनमाराम
- हेड कांस्टेबल: जादाराम (240)
- कांस्टेबल: गोगाराम (132), गोआराम (338), विमलसिंह (59)
इस अभियान का उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से रोक लगाना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां