जिलाध्यक्ष शोभा सुंदेशा ने बैठक में मौजूद महिला शक्ति को आह्वान किया कि अशोक गहलोत सरकार की आज गरीब व मध्यमवर्गीय तबकों के लिए संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार करे।
रानीवाड़ा। कस्बे के बड़गांव सड़क मार्ग पर स्थित होटल क्रॉसरोड़ में महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष शोभा सुंदेशा, श्रीमति लीला राजपुरोहित, वर्षा जैन व डॉ. कविता देवासी की मौजूदगी एवं ब्लॉक अध्यक्ष पार्वती जीनगर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हौसला अफजाई करने को लेकर प्रधान राघवेन्द्रसिंह, उपप्रधान महादेवाराम देवासी, सिलासन सरपंच वरदाराम माली, सूरजवाड़ा सरपंच कृष्ण राजपुरोहित, पूर्व उप प्रमुख हडमतसिंह भी मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष शोभा सुंदेशा ने बैठक में मौजूद महिला शक्ति को आह्वान किया कि अशोक गहलोत सरकार की आज गरीब व मध्यमवर्गीय तबकों के लिए संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार करे। ताकि, ज्यादा से ज्यादा फायदा दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि रानीवाड़ा में महिला सदस्य जागरूक है और भविष्य में रानीवाड़ा में ओर भी जल्दी मिटींग का आयोजन कराया जाऐगा। उन्होंने कहा कि एक महिला ही सीधे किसी भी घर में जा सकती है। घर में रहनवालों को आपत्ति नही होती ऐसे में सरकार की योजनाओं का प्रसारण महिलाओं से बेहतर कोई नही कर सकता।
जिला कांग्रेस आईटी सेल कोर्डिनेट वर्षा जैन ने मारवाड़ी बोली में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा के झूठ का जवाब महिला शक्ति ही दे सकती है। भाजपा के प्रोपेगेंडा व हिन्दु मुस्लिम की राजनीति से सावधान रहना है। कांग्रेस के सर्वधर्म समभाव की नीति को आगे रखकर काम करना है। राजस्थान में दोबारा सरकार कांग्रेस की ही आएगी।
बाल सरंक्षण समिति की सदस्या श्रीमति लीला राजपुरोहित ने कहा कि बालिका शिक्षा की ओर ध्यान देना बहुत जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित महिला समाज में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। इसलिए अपनी बेटियों को सुसंस्कारित व सुशिक्षित करना जरूरी है।
डॉ. कविता देवासी ने भी जोशीले अंदाज में रानीवाड़ा में कांग्रेस की तरफदारी करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में बेहतरीन नतीजे देने का दावा किया। देवासी ने कहा कि रानीवाड़ा में कांग्रेस हमेशा से मजबूत है और भविष्य में भी रहेगी।
प्रधान राघवेन्द्रसिंह देवड़ा, सिलासन सरपंच वरदाराम माली, सूरजवाड़ा सरपंच कृष्णकुमार पुरोहित, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोइनुदीन खान ने भी संबोधित किया। ब्लॉक अध्यक्षा पार्वती जीनगर में आभार भाषण देकर मिटींग का समापन किया।
इस मौक पर जाखड़ी सरपंच बबीदेवी कोली, रानीवाड़ा सरपंच जेठीदेवी मफाराम भील, लीला जीनगर, पारस जीनगर, चंदनसिंह सोलंकी, संजय खान, डेलिगेट वागाराम देवासी, अंबालाल जीनगर, सहित कई महिला शक्ति मौजूद रही।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां