यह मामला वन रक्षक भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर लीक से जुड़ा है, जिसमें 18 आरोपियों के खिलाफ माननीय एडीजे न्यायालय, बांसवाड़ा में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। एसओजी, राजस्थान ने इस प्रकरण की जांच की, जिसमें धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अनूचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 2022 के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
आरोपी विभिन्न जिलों के निवासी हैं, जिनमें बांसवाड़ा, जालौर, बाड़मेर, उदयपुर और बालोतरा शामिल हैं। इन सभी पर परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने और अवैध रूप से लाभ उठाने का आरोप है। जांच में पता चला कि लीक हुआ पेपर कई अभ्यर्थियों तक पहुंचाया गया, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए।
अब न्यायालय में आरोपियों के खिलाफ केस चलेगा, जिसमें सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। परीक्षा प्रक्रियाओं की सुरक्षा पर अब और भी ध्यान देने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
यह मामला भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता को बनाए रखने की बड़ी चुनौती को भी सामने लाता है। क्या कानून की सख्ती इस तरह की धांधली को रोक पाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा!
ये है आरोपी
छगन पारगी पुत्र पुनमचन्द पारगी जाति भील उम्र 36 साल निवासी भीलकुआ पुलिस थाना सज्जनगढ, जिला बांसवाडा, सूर्यकान्ता पत्नी फिरोज निनामा पुत्री रमेश जाति भील उम्र 28 साल निवासी गांव कोठारा पोस्ट व तहसील बांसवाड़ा हाल वनरक्षक बांसवाड़ा, फिरोज निनामा पुत्र साईमन जाति भील उम्र 31 साल निवासी गांव सांगवा तहसील सज्जनगढ थाना सज्जनगढ जिला बांसवाड़ा,. समुएल निनामा पुत्र रकमचन्द निनामा जाति भील उम्र 29 साल निवासी गांव रूपाता पाड़ा, कानाढोकी का पाडा तहसील घाटोल पुलिस थाना भूगड़ा जिला बांसवाड़ा हाल वनरक्षक बांसवाड़, प्रताप बामनिया पुत्र शंकर लाल बामनिया जाति भील उम्र 31 साल निवासी गांव गराडिया पोस्ट महुडी तहसील सज्जनगढ पुलिस थाना सज्जनगढ, जिला बांसवाड़ा. हीराराम सारण उर्फ हरीश पुत्र रतनाराम जाति जाट उम्र 36 साल निवासी अरटवाव पुलिस थाना गुडामलानी जिला बाड़मेर हाल तृतीय श्रेणी अध्यापक उदयपुर, रमेश कुमार जाणी पुत्र धन्नाराम चौधरी जाति जाट उम्र 26 साल निवासी पूनासा थाना भीनमाल जिला जालौर. शारदा पुत्री नगाजी जाति भील उम्र 29 साल निवासी चौकी माकड़ादेव थाना बागपुरा जिला उदयपुर, कमलेश कुमार पुत्र हनुमानाराम जाति जाट उम्र 30 साल निवासी मीरपुरा पुलिस थाना करडा जिला जालौर हाल कानि0 उदयपुर,. सुश्री रेशमी पुत्री जुगताराम जाति जाट उम्र 23 साल निवासी मीरपुरा पुलिस थाना करडा जिला जालौर, सांवलाराम जाट पुत्र लालाराम जाट जाति जाट उम्र 31 साल निवासी बांतो की ढाणी थाना गुडामलानी जिला बाड़मेर, कंवराराम पुत्र देवाराम जाति जाट उम्र 36 साल निवासी गांव बांटा तहसील व थाना गुडामलानी जिला बाड़मेर, भीयाराम पुत्र लुम्बाराम जाति जाट उम्र 31 साल निवासी अरटवाव पुलिस थाना गुडामलानी जिला बाड़मेर हाल कानि० उदयपुर, देवाराम पुत्र मोडा राम जाति चिल्का जाट उम्र 34 साल निवासी मीरपुरा पुलिस थाना करडा जिला जालौर हाल कानि० उदयपुर. सीमा कुमारी पुत्री मांगीलाल जाति चौधरी उम्र 22 निवासी चौधरियों का वास रमनिया पुलिस थाना सिवाना जिला बालोतरा हाल वनरक्षक रेंज बालोतरा, टिमो पुत्री डूंगरा राम पत्नी लिखमाराम जाति जाट उम्र 24 साल निवासी गांव जादुओ का तला रतासर थाना बीजड़ा जिला बाड़मेर हाल शोभाला जेतमाल, बाड़मेर हाल वनरक्षक रेंज चौहटन. कंवरा राम चौधरी पुत्र लिक्ष्मणा राम उम्र 44 साल जाति जाट ( गवड़िया) निवासी गांव जैरूपोनियों का तला तहसील व थाना सिणधरी जिला बालोतरा हाल स्टेशन मास्टर पालनपुर गुजरात, लिखमाराम पुत्र घमंडाराम जाति जाट (सारण) उम्र 27 साल निवासी शोभाला जेतमाल तहसील चौहटन थानां बिजराड़ जिला बाड़मेर हाल पुलिस कानि0 1716 ट्रेफिक पुलिस चौहटन है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां