अवैध मादक पदार्थ सेवन मामले में पुलिस की कार्रवाई, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
जोधपुर रेंज में ऑपरेशन नशाविहान के तहत अवैध मादक पदार्थ के सेवन एवं मनुहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत जालोर जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा और वृत्ताधिकारी गौतम जैन के सुपरविजन में एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की, जिसमें कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते नजर आ रहे थे। वीडियो की बैकग्राउंड और बिल्डिंग की पहचान करने पर यह स्थान सरूपरा सरहद स्थित मामाजी थान का निकला।
मुखबीरों से मिले इनपुट के आधार पर वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की गई:
- अफीम को पानी में गलाने वाला व्यक्ति – जुंजाराम पुत्र जेपाराम (जाति देवासी, निवासी सरूपरा)।
- पानी का लौटा लेकर घूम रहा व्यक्ति – घेवाराम पुत्र हेमाराम (जाति देवासी, निवासी सरूपरा)।
- अन्य आरोपी – गणेशाराम पुत्र नेथीराम, रूपाराम पुत्र हकमाराम, हेमाराम पुत्र वरदाजी, लाखाराम पुत्र मनाराम, रतनाराम पुत्र बाबराराम, प्रागाराम पुत्र नेथी जी, भैराराम पुत्र भूराराम (सभी जाति देवासी, निवासी सरूपरा)।
इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम: उप निरीक्षक धर्माराम, सहायक उप निरीक्षक किशनलाल, कांस्टेबल धर्मपाल (पुलिस थाना कोतवाली, जालोर)।
आगे की जांच जारी है, पुलिस जल्द ही अन्य जानकारियां साझा करेगी।



