राजस्थान के जालोर और बाड़मेर जिले में अवैध खनन माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने “ऑपरेशन अखरोट” के तहत बड़ी कार्रवाई की।
नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश
3 मई 2025 को सरवाना पुलिस ने वेडिया क्षेत्र में अवैध पत्थर परिवहन करने वाले एक ओवरलोड डंपर नंबर RJ 04 GB 9099 को रोकने की कोशिश की। लेकिन चालक ने पुलिस टीम पर डंपर चढ़ाने का प्रयास करते हुए बैरियर तोड़कर वेडिया, साता और सिहानिया होते हुए भाग निकला। पुलिस ने तुरंत जिला जालोर और बाड़मेर के सीमावर्ती थानों से सहयोग मांगा और सेड़वा व बाखासर में नाकाबंदी करवाई।
चार आरोपी गिरफ्तार
डंपर चालक मोहनलाल ने वाहन को अपनी ढाणी के पास छोड़कर फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी के परिवार वालों ने पुलिस के साथ मारपीट की और राजकार्य में बाधा पहुंचाई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पूरे नाम निम्नलिखित हैं: प्रकाश चंद पुत्र भिंयाराम, जाति जाट, उम्र 28 साल, निवासी बाधा, थाना सेड़वा, जिला बाड़मेर, मोहनलाल पुत्र प्रहलादराम, जाति जाट, उम्र 20 साल, निवासी बाधा, थाना सेड़वा, जिला बाड़मेर प्रहलादराम पुत्र नाथाराम, जाति जाट, उम्र 45 साल, निवासी बाधा, थाना सेड़वा, जिला बाड़मेर श्रीमती मुलीदेवी पत्नी मंगलाराम, जाति जाट, उम्र 25 साल, निवासी बाधा, थाना सेड़वा, जिला बाड़मेर (हाल निवासी हुसैन का तला, थाना बाखासर, जिला बाड़मेर)
पुलिस की टीम
इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुरजभान सिंह के नेतृत्व में किशनलाल, जवाहरलाल, कैलाश कुमार, सुरेश कुमार, पुनमाराम, रामावतार, पूजा, गोविंदराम सहित पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।
पुलिस ने ओवरलोड डंपर को जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।



