रानीवाड़ा पुलिस ने चोरी के एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। विशेष अभियान "भौकाल" के तहत थ्री व्हीलर टेम्पो (RJ46PA1215) बरामद कर लिया गया है, और एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का विवरण
प्रार्थी पुरणमल पुत्र देशमल ने पुलिस थाना रानीवाड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 4 अप्रैल 2025 की रात 8 बजे उसने अपना थ्री व्हीलर टेम्पो घर में खड़ा किया था, लेकिन सुबह 6 बजे जब वह उठा तो टेम्पो गायब था। इसके बाद दिनांक 6 अप्रैल 2025 को थाना रानीवाड़ा में मुकदमा संख्या 78 (धारा 305 ए, 331 (4) भारतीय न्याय संहिता 2023) में दर्ज किया गया और पुलिस ने अज्ञात आरोपी और चोरी हुए वाहन की तलाश शुरू की।

पुलिस की कार्रवाई
जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार के निर्देशानुसार जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव ने जिले में चोरी और नकबजनी के मामलों में कार्रवाई हेतु अभियान चलाया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रत्नू एवं उप अधीक्षक भवानीसिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी दीपसिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए दिनांक 9 अप्रैल 2025 को सोहन पुरी उर्फ सुनील पुरी (पिता किशनपुरी, उम्र 33 वर्ष, निवासी बाड़मेर) को दस्तयाब किया गया। पूछताछ के बाद उसे चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया, और चोरी का माल बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपी सोहनपुरी उर्फ सुनील पुरी पुलिस थाना धोरीमन्ना, जिला बाड़मेर का ए-श्रेणी हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पूर्व में नकबजनी, चोरी, मारपीट, बलात्कार और SC/ST एक्ट सहित 13 मामले दर्ज हैं, जो विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन हैं।

पुलिस टीम ने निभाई अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने में पारसाराम (ASI), मोहनलाल (कानि 678) और मोहनलाल प्रजापत (तकनीकी सहायक) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रानीवाड़ा पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए अपराधी को गिरफ्तार किया और चोरी हुए टेम्पो को बरामद किया, जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके। पुलिस ने इस अभियान को जारी रखने की बात कही है ताकि अपराधियों पर सख्त शिकंजा कसा जा सके।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां